छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात! बिना ब्याज एडवांस और सस्ता लोन योजना हुआ शुरू

Chhattisgarh news राज्य सरकार ने मंत्रालय के कर्मचारियों के वित्तीय हितों को ध्यान में रखते हुए अर्जित वेतन के विरुद्ध ऋण योजना शुरू की है। इस योजना का उद्देश्य कर्मचारियों को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है, जिससे वे अपनी जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकें।

 

read more Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” के तहत घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 190 लीटर महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

 

 

बिना ब्याज अग्रिम वेतन की सुविधा

नई योजना के तहत शासकीय सेवक अपने माह के दौरान अर्जित वेतन का एक हिस्सा बिना ब्याज के अग्रिम रूप से प्राप्त कर सकेंगे। इससे कर्मचारियों को आकस्मिक खर्चों में राहत मिलेगी और उन्हें बाहरी स्रोतों से कर्ज लेने की आवश्यकता कम होगी।

 

कम ब्याज दर पर दीर्घकालिक ऋण

इसके अलावा, कर्मचारी अपने वेतन के आधार पर पांच वर्ष तक की अवधि के लिए कम ब्याज दर पर ऋण भी ले सकेंगे। छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने बताया कि यह योजना लंबे समय से लंबित मांग थी, जिसे अब लागू किया गया है।

 

भविष्य में बढ़ेंगी सुविधाएं

कार्यक्रम में ऋषभ पाराशर ने जानकारी दी कि भविष्य में इस योजना के अंतर्गत होम लोन और शिक्षा ऋण जैसी सुविधाएं भी जोड़ी जाएंगी, जिससे कर्मचारियों को और अधिक लाभ मिलेगा।

 

यह भी पढ़ें- CBSE: CBSE का नया सिलेबस जारी, अब 9वीं 10वीं के लिए 3 भाषाएं होगा अनिवार्य

 

डिजिटल प्रक्रिया से पारदर्शिता

Chhattisgarh newsसंचालक कोष व लेखा पद्मिनी भोई साहू ने बताया कि कर्मचारी रिफाइन एप के माध्यम से इस योजना का लाभ उठा सकेंगे। कार्मिक संपदा और रिफाइन एप के बीच एकीकृत व्यवस्था की गई है, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और विश्वसनीय होगी।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button