छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG Train Cancellation: रायपुर रेल मंडल में सिग्नल कार्य का असर, 6 अप्रैल तक 10 ट्रेनें रद्द और रूट प्रभावित

CG Train Cancellation: छत्तीसगढ़ के रायपुर (Raipur) रेल मंडल में सिग्नलिंग कार्य के चलते यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे द्वारा 4 से 6 अप्रैल तक मेजर तकनीकी कार्य किए जा रहे हैं, जिसके कारण कई ट्रेनों को रद्द और कुछ को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है।

 

 

10 ट्रेनें पूरी तरह रद्द

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार कुल 10 ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है। इसमें खासतौर पर लोकल और पैसेंजर ट्रेनों पर ज्यादा असर पड़ा है, जिससे रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

 

यह भी पढ़ें: CBSE New Syllabus 2026-27: CBSE का बड़ा फैसला: 9 वीं और 10 वीं क्लास में‌ AI एवं कंप्यूटेशनल थिंकिंग सब्जेक्ट अनिवार्य

4 ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट

इसके अलावा 4 ट्रेनों को बीच रास्ते में ही शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। यानी ये ट्रेनें अपने तय गंतव्य तक नहीं जाएंगी, जिससे यात्रियों को बीच में उतरकर अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ेगा।

 

 

मेमू ट्रेन सेवाएं बाधित

रायपुर से बिलासपुर (Bilaspur) के बीच चलने वाली मेमू ट्रेन सेवाएं पूरी तरह रद्द कर दी गई हैं। इसी तरह बिलासपुर-रायपुर रूट पर भी ट्रेन संचालन प्रभावित हुआ है।

 

गेवरा रोड और इतवारी रूट भी प्रभावित

गेरवा रोड (Gevra Road) से बिलासपुर के बीच चलने वाली ट्रेनें भी कैंसिल कर दी गई हैं। वहीं रायपुर से इतवारी (Itwari) के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन भी इन दिनों नहीं चलेगी।

 

 

रायपुर-दुर्ग रूट पर असर

दुर्ग (Durg) रूट पर चलने वाली मेमू ट्रेनों के कई फेरे भी रद्द कर दिए गए हैं, जिससे इस व्यस्त रूट पर यात्रा करने वालों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

 

 

यात्रियों से अपील

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें और वैकल्पिक व्यवस्था के साथ ही यात्रा की योजना बनाएं। सिग्नलिंग कार्य के चलते कुछ दिनों की परेशानी जरूर होगी, लेकिन यह काम भविष्य में रेल संचालन को और अधिक सुरक्षित और सुचारु बनाने के लिए किया जा रहा है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button