Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ बोर्ड का 12वीं हिंदी एग्जाम कैंसिल, 10 अप्रैल को सुबह शुरू होगी एग्जाम – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ बोर्ड का 12वीं हिंदी एग्जाम कैंसिल, 10 अप्रैल को सुबह शुरू होगी एग्जाम

Chhattisgarh news 12वीं के हिंदी का प्रश्नपत्र लीक होने के बाद छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने परीक्षा को रद कर दी थी। अब यह परीक्षा 10 अप्रैल को होगी। उन विद्यार्थियों की परेशानी बढ़ गई है, जो व्यापमं द्वारा होने वाले प्रवेश परीक्षा की तैयारी करने दूसरे शहर गए थे। वे अब लौटने लगे हैं। मंडल विद्यार्थियों को फिर से प्रवेश पत्र जारी करेगा।

 

बता दें कि केंद्रों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी विद्यार्थी पहले जिन केंद्रों में परीक्षा दिए थे, वहीं फिर से परीक्षा देगे। परीक्षा में प्रदेश के लगभग ढाई लाख विद्यार्थी शामिल होंगे। इधर 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं की पहले चरण की जांच समाप्त हो चुकी है। अब दूसरे चरण की शुरुआत हो चुकी है। इस बार बोर्ड परीक्षा का परिणाम आने में देरी होही। पहले मई के पहले सप्ताह में ही नतीजे घोषित कर दिए जाते थे।

 

 

यह भी पढ़ेंCG Train Cancellation: रायपुर रेल मंडल में सिग्नल कार्य का असर, 6 अप्रैल तक 10 ट्रेनें रद्द और रूट प्रभावित

 

एक घंटे पहले केंद्रों में पहुंचेगा प्रश्नपत्र

परीक्षा 10 अप्रैल को सुबह नौ बजे से शुरू होगी। परीक्षा शुरू होने के एक घंटे पहले हिंदी के प्रश्न पत्र को केंद्रों में पहुंचाया जाएगा। परीक्षा के दो दिन पहले प्रश्न पत्र संबंधित थानों में सुरक्षित पहुंच जाएंगे। बता दें कि 14 मार्च को आयोजित हिंदी की परीक्षा के बाद 15 और 16 मार्च को सेट बी के प्रश्न पत्र लीक होने के दावे इंटरनेट मीडिया पर सामने आए थे। इन आरोपों के सामने आने के बाद माशिमं ने परीक्षा को रद कर दिया था।

 

फर्जी काल से सावधान : बोर्ड ने जारी किए दिशा-निर्देश

माशिमं ने फर्जी फोन काल को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन दिनों बोर्ड परीक्षाओं की कापियों का मूल्यांकन कार्य जारी है। इसी बीच छात्रों और अभिभावकों को ठगों द्वारा निशाना बनाए जाने की आशंका जताई गई है। मंडल के अनुसार वर्ष 2024 और 2025 में कुछ छात्रों और उनके अभिभावकों को फर्जी फोन काल आए थे। इन काल्स में पैसे लेकर परीक्षा परिणाम सुधारने का प्रलोभन दिया गया था।

 

यह भी पढ़ें- CG Train Cancellation: रायपुर रेल मंडल में सिग्नल कार्य का असर, 6 अप्रैल तक 10 ट्रेनें रद्द और रूट प्रभावित

 

Chhattisgarh newsअमंडल ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा परिणाम से जुड़ी किसी भी प्रकार की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निर्धारित नियमों के तहत होती है। ऐसे में किसी भी काल या व्यक्ति के झांसे में न आएं। बोर्ड ने सलाह दी है कि यदि किसी भी प्रकार का संदिग्ध फोन काल आए या पैसे की मांग की जाए तो उस पर बिल्कुल भरोसा न करें और तुरंत नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं।

 

Related Articles

Back to top button