मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को दादी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का मिला निमंत्रण – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को दादी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का मिला निमंत्रण

रायपुर, 17 जनवरी 2023

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहाँ उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य गौसेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास के प्रतिनिधित्व में श्री नारायणी धाम सेवा समिति के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की । उन्होंने मुख्यमंत्री को जांजगीर-चाम्पा जिले के नैला में 19 जनवरी से 26 जनवरी तक आयोजित दादी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए आमंत्रित किया । मुख्यमंत्री ने सदस्यों को आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया । इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष श्री मुकेश अग्रवाल, श्री आशीष अग्रवाल, श्री विशम्भर अग्रवाल तथा श्री कमलेश सिंह भी उपस्थित थे ।

Related Articles

Back to top button