मुख्यमंत्री को भी हुआ कोरोना,खुद ट्वीट कर कोरोना पॉजेटिव होने की जानकारी दी – RGH NEWS
स्वास्थ्य

मुख्यमंत्री को भी हुआ कोरोना,खुद ट्वीट कर कोरोना पॉजेटिव होने की जानकारी दी

दिल्ली। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट के जरिए दी है।
दरअसल, हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र से पहले मुख्यमंत्री की कोरोना टेस्ट की जांच कराई गई तो उनकी रिपोर्ट पाजिटिव आई है। कोरोना संक्रमित होने की जानकारी हरियाणा के सीएम ने खुद ट्वीट करके दी है। आज सुबह ही सीएम के नमूने का पंचकूला स्थित लैब में परीक्षण हुआ था। अब स्वास्थ्य विभाग मुख्यमंत्री के संपर्क में आए लोगों की सूची बनाने में जुट गया है।
मुख्यमंत्री ने अपने संपर्क में आए लोगों से जांच कराने का आग्रह किया है। गौरतलब है कि हरियाणा के विधानसभा अध्यक्ष भी कोरोना संक्रमण का शिकार हो गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button