महापल्ली में संक्रमित से संम्पर्क ट्रेसिंग 259 व्यक्ति ,अप्रत्यक्ष रूप से 47 सम्पर्क में,होम आयशूलेशन में संक्रमित के रहने से गांव में दहशत – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

महापल्ली में संक्रमित से संम्पर्क ट्रेसिंग 259 व्यक्ति ,अप्रत्यक्ष रूप से 47 सम्पर्क में,होम आयशूलेशन में संक्रमित के रहने से गांव में दहशत

 

स्वास्थ्य विभाग की की टीम ने की सर्वे
संक्रमित पूर्व में 30 जून को महाराष्ट्र से लौटने की जानकारी

 

RGHNEWS प्रशांत तिवारी रायगढ़। 14 अगस्त को पूर्वांचल के महापल्ली में होम क्वारेंटाइन में रह रहे एक डॉक्टर के संक्रमित होने से गांव ही नही पूर्वांचल में दहशत फैल गया ।चूंकि महापल्ली का यह क्षेत्र प्रमुख व्यापारिक व शैक्षणिक केंद्र है। यहां ओड़िसा के लोग भी ग्राहकी के लिए आते हैं । सोसल डिस्टेंस व मास्क यहां के दुकानदार नही कर रहे हैं और न ही ग्राहक ,ऐसे में कोरोना संक्रमण को रोकना मुश्किल है। स्वास्थ्य विभाग के सर्वे के मुताबिक संक्रमित के निवास आस पास के 50 घरों की ट्रेसिंग में 259 लोग पाए गए हैं वही 47 लोग अप्रत्यक्ष रूप से संक्रमित के संपर्क में है । संक्रमित अपने परिवार के साथ 6 अगस्त को ब्रजराज नगर ओड़िसा बिना किसी पास के चला गया था । महापल्ली कोरोना चेक पोस्ट में ओड़िसा जाने के लिए इस शर्त पर जाने दिया गया था कि वह वापस आने पर होम क्वारेंटाइन मे रहेगा । उक्त संक्रमित व्यक्तिस के 30 जून को महाराष्ट्र से आने की ट्रेवल हिस्ट्री की जानकारी मिली है जोकि स्वास्थ्य विभाग के जानकारी में नही है और न ही ग्राम पंचायत को इसकी जानकारी है । प्रशासन द्वारा आज जो प्रतिबंधित क्षेत्र बनाया है वह स्वास्थ्य विभाग के ट्रेसिंग से मेल नही खा रही है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग द्वारा ट्रेसिंग के आधार पर ही कंटेंटमेंट जोन बनाये जाने चाहिए। संक्रमित व्यक्ति को कोविड अस्पताल शिफ्ट नही करने के कारण ग्रामीणों में दहशत फैल रही है वही प्रशासन को चाहिए कि जनभावनाओं को देखते हुए कोविड अस्पताल में संक्रमित को शिप्ट की जावे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button