मनीषा रानी ने पब में किया कातिल डांस...वायरल हुआ वीडियो – RGH NEWS
मनोरंजन

मनीषा रानी ने पब में किया कातिल डांस…वायरल हुआ वीडियो

Manisha Rani Viral Video: बिग बॉस फेम मनीषा रानी बिग बॉस के घर से निकलने के बाद बेहद फेमस हो गई हैं. एक्ट्रेस वैसे ही भोजपुरी दुनिया में अपनी अलग पहचान बन चुकी थी, लेकिन बिग बॉस के घर में रहने के बाद उन्हें और भी लोग पसंद करने लगे. एक्ट्रेस की लंबी फैंस फॉलोइंग यह बताती है कि उनकी दीवानगी लोगों पर सिर चढ़कर बोल रही है. अब हाल ही में उनका एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जो कहीं और का नहीं बल्कि पब का है. एक्ट्रेस इसमें सिजलिंग पोज देते हुए नजर आई हैं.

मनीषा रानी ने वीडियो में गोल्डन कलर का वन पीस पहना है, जो बेहद खूबसूरत दिख रहा है. इस शॉर्ट वन पीस में मनीषा रानी बेहद कातिल दिख रही हैं. एक्ट्रेस के डांस मूव्स इसमें देखने लायक हैं, जो सोशल मीडिया में तहलका मचा दिया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस अपनी मस्ती में खोई हुई है. वह अपने फ्रेंड सर्कल के साथ वहां पहुंची हैं. एक्ट्रेस को देखकर यह लग रहा है कि वह काफी मस्ती के मूड में हैं. इस वीडियो के वायरल होने के बाद फैंस इस पर प्यार बरसा रहे हैं.

Manisha Rani Viral Video: बता दें कि एक्ट्रेस को बिग बॉस के घर के अंदर से ही कई बड़े ऑफर्स मिलने लगे थे. बिग बॉस के घर में आए टोनी कक्कड़ ने मनीषा रानी को अपने साथ एल्बम करने का ऑफर दिया था और बाहर निकलते ही वह वादा पूरा भी किया. इसके बाद और भी कई ऐसे एल्बम मनीषा रानी के सामने आए हैं, जो फैंस के दिलों में बस गए हैं.

 

 

Related Articles

Back to top button