Stock Treding: SEBI का निवेशकों को किया Alert: YouTube-Instagram पर ट्रेडिंग टिप्स देखना पड़ सकता है भारी! – RGH NEWS
बिजनेस

Stock Treding: SEBI का निवेशकों को किया Alert: YouTube-Instagram पर ट्रेडिंग टिप्स देखना पड़ सकता है भारी!

Stock Treding सोशल मीडिया पर शेयर बाजार से जुड़ी लाइव ट्रेडिंग और निवेश की सलाह आजकल काफी लोकप्रिय हो गई है। YouTube और Instagram जैसे प्लेटफॉर्म पर कई लोग खुद को मार्केट एक्सपर्ट बताकर निवेशकों को बताते हैं कि किस शेयर में कब पैसा लगाना है, कब खरीदारी या बिकवाली करनी है और किस टारगेट तक भाव पहुंच सकता है। लेकिन अब बाजार नियामक SEBI ने ऐसी ट्रेडिंग टिप्स को लेकर निवेशकों को सावधान किया है।

 

Read more Bhind Road Accident: भीषण सड़क हादशा: ट्रक और लोडिंग वाहन में आमने-सामने टक्कर से 8 लोगों की मौके पर मौत, 22 घायल

SEBI के मुताबिक, सोशल मीडिया पर कुछ लोग लाइव ट्रेडिंग सेशन के दौरान रियल-टाइम में शेयर बाजार से जुड़ी रणनीतियां और टिप्स दे रहे हैं। इनमें निवेशकों को बाजार में एंट्री और एग्जिट का समय, ट्रेडिंग पोजीशन और संभावित टारगेट बताए जाते हैं। कुछ लोग लाइव ट्रेडिंग करते हुए अपने मुनाफे और ट्रेड की सफलता भी दिखाते हैं। ऐसे सेशन को बड़ी संख्या में लोग देखते हैं और लाइव चैट के जरिए भी ट्रेडिंग से जुड़ी सलाह का आदान-प्रदान होता है।

 

हर ट्रेडिंग टिप पर भरोसा करना पड़ सकता है भारी

SEBI ने कहा है कि ऐसे लोगों में कुछ बिना रजिस्ट्रेशन के निवेश सलाह देने वाली सेवाएं चला सकते हैं। ऐसे में निवेशकों को किसी भी व्यक्ति के दावे या ट्रेडिंग रणनीति के आधार पर अपना पैसा लगाने से बचना चाहिए। नियामक ने साफ किया है कि निवेश से जुड़ी सलाह देने के लिए संबंधित व्यक्ति या संस्था का SEBI में पंजीकृत होना जरूरी है।

 

Advertisement

30 दिन पुराने डेटा को लेकर भी नियम

SEBI के मई में जारी सर्कुलर के मुताबिक, निवेशकों की शिक्षा और जागरूकता के लिए बाजार का डेटा साझा किया जा सकता है, लेकिन इसमें 30 दिनों की देरी होनी चाहिए। इसके अलावा ऐसे कंटेंट के जरिए भविष्य की कीमत का अनुमान या किसी शेयर को खरीदने-बेचने की सलाह नहीं दी जा सकती।

 

निवेशकों को क्या करना चाहिए?

Stock TredingSEBI ने निवेशकों को सलाह दी है कि सोशल मीडिया पर मिलने वाली लाइव ट्रेडिंग टिप्स या रणनीतियों के आधार पर पैसा न लगाएं। निवेश से जुड़ी सलाह के लिए केवल SEBI से रजिस्टर्ड और भरोसेमंद एक्सपर्ट या संस्थाओं की मदद लें। यानी किसी YouTuber या Instagram ट्रेडिंग एक्सपर्ट का मुनाफा देखकर प्रभावित होने के बजाय उसकी वैधता और SEBI रजिस्ट्रेशन जरूर जांचें।

 

ख़बर शेयर करें:

Related Articles

Back to top button