मनोरंजन

Haiwaan Teaser:अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ के टीजर ने मचाई सनसनी, नोट कर लो रिलीज डेट

Haiwaan Teaser: सोचिए, जब पर्दे का खिलाड़ी अपने ही अंदाज को पीछे छोड़कर एक ऐसे खूंखार अवतार में नजर आए, जिसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाएं। ‘हैवान’ के टीजर ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। दमदार लुक, खतरनाक तेवर और जबरदस्त एक्शन ने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है। आखिर इस फिल्म में ऐसा क्या खास है और सिनेमाघरों में ये फिल्म कब दस्तक देने वाली है, चलिए जानते हैं कैसा है टीजर

 

 

यह भी पढ़ें- NEET Counselling Update: बदल गए मेडिकल काउंसलिंग के नियम, सरकारी सीट मिली तो एडमिशन जरूरी वरना सीधे बाहर

 

कैसा है ‘हैवान’ का टीजर

दिग्गज फिल्ममेकर प्रियादर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘हैवान’ का टीजर रिलीज हो चुका है। 45 सेकेंड के इस टीजर में अक्षय कुमार और सैफ अली खान नजर आ रहे हैं, जिसमें अक्षय कुमार बतौर विलेन दिखाई दे रहे है। उनके किरदार की झलक से अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में उनकी हैवानियत भरपूर देखने मिलेगी।

 

 

 

सैफ की हर चाल पर हैवान की नजर

सैफ अली खान फिल्म में अंधे शख्स के रोल में नजर आएंगे, जिसकी हर चाल पर हैवान की नजर है। एक ऐसा शख्स जो भले ही देख नहीं सकता लेकिन उसकी सुनने की शक्ति बहुत तेज है। टीजर काफी डार्क है, पूरा टीजर परछाई में दिखाया गया है।

 

भले ही एक्टर्स के चेहरे साफ नजर नहीं आए लेकिन उनके किरदारों से पर्दा उठ गया है। केवीएन प्रोडक्शन के बैनर तले बनी ये फिल्म 11 सितंबर को रिलीज सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

18 साल बाद सैफ-अक्षय साथ-साथ

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी सालों बाद पर्दे पर वापसी कर रही है। फिल्म ‘टशन’ के बाद 18 साल बाद दोनों की जोड़ी इस फिल्म में देखने मिलेगी। सैफ अली खान के करियर की ये पहली फिल्म है जो वह निर्देशक प्रियादर्शन के साथ कर रहे हैं।

 

मलयालम फिल्म ओप्पम का हिंदी रीमेक

फिल्म ‘हैवान’ प्रियादर्शन की ही मलयालम फिल्म ओप्पम का हिंदी रीमेक है। ‘ओप्पम’ एक मलयालम क्राइम थ्रिलर फिल्म थी, जिसकी कहानी एक्टर मोहनलाल के किरदार के आस पास घूमती है। फिल्म में उन्होंने एक नेत्रहीन इंसान का किरदार निभाया था। इस फिल्म के हिंदी रीमेक ‘हैवान’ में नेत्रहीन शख्स का किरदार एक्टर सैफ अली खान निभा रहे हैं।

 

 

Haiwaan Teaserफिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान के अलावा सैयामी खेर, श्रिया पिलगांवकर और बोमन ईरानी दिखाई देंगे। अक्षय कुमार जो हमेशा बतौर हीरो और खिलाड़ी कुमार के अंदाज में दिखाई दिए हैं, उन्हें इस बार विलेन की तरह देखना फैंस के लिए एक अलग एक्सपीरियंस होने वाला है।

 

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button