*✍️केडिया से निगम ने वसूला 17 लाख का जुर्माना... क्या था पूरा मामला पढ़ें पूरी खबर...!!!* – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️केडिया से निगम ने वसूला 17 लाख का जुर्माना… क्या था पूरा मामला पढ़ें पूरी खबर…!!!*

RGHNEWS प्रशांत तिवारी वृंदावन कॉलोनी के पास निर्माणाधीन मकान को पूरी तरह से अवैध मानते हुए निगम ने लगभग साढ़े 17 लाख का जुर्माना लगाया था। गुरुवार को भवन मालिक ने चेक से निगम को यह राशि दी। उल्लेखनीय है कि निर्माणाधीन मकान में काम करने के दौरान दो मजदूरों की मौत हुई थी। निगम और प्रशासन की टीम ने कार्रवाई शुरू की। वृंदावन कॉलोनी के पास बने भवन के अवैध निर्माण पर अनिल केडिया को नोटिस दिया गया था। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर निगम ने बिल्डर पर लगभग साढ़े 17 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। मकान मालिक ने लगभग 10 हजार स्कवायर फीट पर बिना अनुमति के भवन निर्माण कराया था। अनिल ने सन 2002 में तहसील कार्यालय से भवन निर्माण के लिए अनुमति ली थी। तब भगवानपुर का यह हिस्सा नगर निगम में नहीं था। 7 जून 2011 के बाद यह इलाका नगर निगम में शामिल किया गया था।  18 दिसंबर की रात अनिल केडिया के वृंदावन कॉलोनी स्थित निर्माणाधीन मकान में सारंगढ़ के किशोर कुमार निषाद (23) और चेतन वैष्णव (40) काम कर रहे थे। छड़ का एक सिरा 33 किलोवोल्ट पावर लाइन से टकरा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button