*✍️राजधानी रायपुर मे 112 वाहन को लेकर भागा आरक्षक,अधिकारियों को दी थी पकड़ने की चुनौती,दुर्ग पुलिस ने की घेराबंदी....* – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️राजधानी रायपुर मे 112 वाहन को लेकर भागा आरक्षक,अधिकारियों को दी थी पकड़ने की चुनौती,दुर्ग पुलिस ने की घेराबंदी….*

RGHNEWS राजधानी रायपुर पुलिस के आला अधिकारियों के होश उस समय उड़ गये जब रायपुर कोतवाली संभाग में तैनात डायल 112 वाहन को लेकर एक आरक्षक और ड्रायवर फरार हो गया।बताया जा रहा है कि कोतवाली संभाग की डायल 112 टाइगर वन वाहन पर आरक्षक रामकिंकर गावड़े और तोषण सिन्हा ड्यूटी पर तैनात थे कि तभी डायल 112 कंट्रोल रूम से इंवेंट देने के लिये कॉल किया गया तो आरक्षक ने कोई जवाब नहीं दिया और वाहन में लगे वायरलेस सिस्टम को बंद कर दिया।जिसके बाद वाहन में लगे जीपीएस सिस्टम के आधार पर वाहन की लोकेशन रायपुर सीमा के बाहर जाती मिली तो डायल 112 के आलाधिकारियों ने आरक्षक के पास स्थित सरकारी मोबाइल पर कॉल किया तो अधिकारियों को पकड़ने की चुनौती देते हुए नागपुर जाने की बात कही। जिसके बाद पीएचक्यू के आला अधिकारियों को सूचना दी गई। जिसके बाद दुर्ग पुलिस को पकड़ने के निर्देश दिये गये।दुर्ग पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन सहित पकड़ा ,तब जाकर अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button