देश
बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग पर सख्ती, देना होगा इतना जुर्माना

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश में कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर प्रशासन पहले ही सख्ती बरतना शुरू कर दी है। बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वालों पर निगम ने कार्रवाई की तैयारी कर ली है।
मास्क नहीं पहना तो 100 रुपए का जुर्माना लगेगा। सोशल डिस्टेंसिंग पर भी इतना ही जुर्माना देना होगा। निगम कमिश्नर ने जोन प्रभारियों को इसके निर्देश जारी कर दिए हैं।



