प्रभू श्री राम के स्वागत के लिए दुल्हन की तरह सजी अयोध्या, पुष्‍पक विमान से सरयू तट पर उतरेंगे भगवान – RGH NEWS
देश

प्रभू श्री राम के स्वागत के लिए दुल्हन की तरह सजी अयोध्या, पुष्‍पक विमान से सरयू तट पर उतरेंगे भगवान

अयोध्याः दीपोत्सव को लेकर प्रभू राम की नगरी अयोध्या में तैयारी जोरों से चल रही है। पिछले पांच सालों से योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव का आयोजन करती आ रही है। इस बार का आयोजन पिछले साल से अलग होने वाला है। मुख्‍य कार्यक्रम में भगवान राम के वनवास के बाद अयोध्‍या वापसी के समय का सीन तैयार किया गया है। जिसमें पुष्‍प वर्षा के बीच भगवान राम और सीता पुष्‍पक से सरयूतट पर उतरेंगे। इस दौरान योगी सरकार ने दीपोत्‍सव के मौके पर एरियल ड्रोन शो आयोजित करने की बात कही है, जो इस बार अयोध्‍या दीपोत्‍सव का सबसे खास आकर्षण होगा।

वहीं सरयू तट के 32 घाटों, मंदिरों और प्रमुख स्‍थलों पर 12 लाख दीयों को सजाने का काम भी पूरा हो गया है। 19 स्‍थलों पर बने मंचों पर कार्यक्रमों का आयोजन शुरू हो गया है। अयोध्‍या बिजली की सजावट लेजर शो से जगमगा रही है।

ये हैं मुख्‍य दीपोत्‍सव के कार्यक्रम
-राम कथा की प्रस्‍तुति, 400 कलाकारों के सांस्‍कृतिक दलों की 11 रथों की झांकियों की शोभायात्रा, साकेत कॉलेज से रामकथा पार्क तक।
– राम सीता का हेलिकाप्‍टर से अयोध्‍या तट पर अवतरण। केंद्रीय पर्यटन एवं संस्‍कृति मंत्री जी किशन रेड्डी, सीएम योगी आदित्‍याथ, गवर्नर आदि राम सीता स्‍वरूपों का स्‍वागत और पूजन करेंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button