नाबालिग बहने बहुत ज्यादा कर रही थी शोर तो हैवान भाई ने 8वी मंजिल से फेका नीचे – RGH NEWS
देश

नाबालिग बहने बहुत ज्यादा कर रही थी शोर तो हैवान भाई ने 8वी मंजिल से फेका नीचे

रूस: रूस में एक शख्स का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, एक शख्स ने 8वीं मंजिल से अपनी ही दो नाबालिग बहनों को नीचे फेंक कर उनकी जान ले ली। शख्स का आरोप है कि दोनों बच्चियां ‘बहुत ज्यादा शोर’ कर रही थीं इसलिए उसने यह कदम उठाया। हालांकि इस मामले में पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार कर लिया है.

एक रिपोर्ट के मुताबिक, हैलोवीन पर एक रिहायशी बिल्डिंग से दो बच्चियों की गिरने से मौत हो गई। एक बच्ची की उम्र 9 साल थी, जबकि दूसरी की उम्र 14 साल थी। इन बच्चियों की मौत के मामले में फ्लैट में किराए पर रह रहे 23 वर्षीय ओचुर सैंचैट को गिरफ्तार कर लिया गया है।

23 वर्षीय आरोपी ओचुर सैंचैट ने बताया कि बच्चियां फ्लैट में ‘बहुत ज्यादा शोर’ कर रही थीं, जिसको लेकर वह भड़क उठा और उसने आठवीं मंजिल से उन्हें खिड़की से बाहर फेंक दिया। पुलिस के अनुसार, सैंचैट ने दोनों नाबालिग बहनों को बिल्डिंग से नीचे फेंकने की बात कबूल की है। एक बहन की मौत 80 फीट से नीचे गिरने के बाद हुई, जबकि दूसरी की अस्पताल में मौत हो गई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button