पटाखों से लदे स्कूटर में धमाके से पिता-बेटे की मौत – RGH NEWS
देश

पटाखों से लदे स्कूटर में धमाके से पिता-बेटे की मौत

चेन्नई. तमिलनाडु में पटाखा खरीदने के बाद घर जा रहे एक पिता-पुत्र की मौत हो गई. दरअसल जिस बोरी में वे पटाखे लेकर जा रहे थे, उसमें अचानक विस्फोट हो गया, जिससे दोनों की तुरंत मौत हो गई. पुडुचेरी के पास अरियानकुप्पम के रहने वाले कलैयारासन और उनका 7 वर्षीय बेटा गाड़ी के लेग स्पेस में रखे विस्फोटकों के साथ स्कूटर की सवारी कर रहे थे.

घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें एक बड़ा धमाका होते हुए दिखाई देता है जिसके बाद विस्फोट से निकला धुआं और आग की लपटें कई मीटर तक फैल जाती है. इस धमाके में स्कूटर पर जा रहे पिता और पुत्र के साथ, पास में सवार तीन अन्य भी घायल हो गए. घायलों को पुडुचेरी के जिपमर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पीड़ित के परिवार के मुताबिक, कलैयारासन ने परिवार के खाने-पीने और पटाखों के एक हिस्से को बेचने के लिए खरीदारी की थी. विस्फोट और मौतों के बाद दोपहिया वाहनों पर ले जाने वाले पटाखों की सीमा को लेकर बातें शुरू हो गई हैं. पुलिस अधिकारियों ने मौके पर प्रारंभिक जांच की और बोरियों में रखे पटाखे बरामद किये.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button