Health News: मानसून में डायरिया से बचना है, तो अपनाएं ये 5 फूड सेफ्टी टिप्स

Health News: गर्मियों कि विदाई के बाद बरसात का मौसम ठंड तो लाता है लेकिन साथ ही अपने सेहत से जुड़ी कई परेशानिया भी भी लेकर आता है। जिसके कमजोर इम्यून सिस्टम से सर्दी खांसी, वायरल, डेंगू, मलेरिया और इंफेक्शन के साथ लोग डायरिया की चपेट में भी तेजी से आते हैं। आपको बता दे कि डायरिया जो है अधिकतर गंदे पानी और खराब खानपान की वजह से होता है। डायरिया में शरीर से पानी तेजी से निकलता है जिससे डिहाइड्रेशन और कमजोरी की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में यदि आप इस मौसम में अपने आप को हेल्दी और बीमारियों से बचाना चाहते हैं तो अपना खानपान बेहतर करें। चलिए जाने डायरिया के दौरान किन फूड्स का सेवन करना चाहिए?
डायरिया में इन चीजों का करें सेवन
- केला: डायरिया होने पर आप फलों में केला का सेवन करें। पोटैशियम से भरपूर यह फल लूज मोशन को कंट्रोल करने में फायदेमंद है साथ ही इसका सेवन करने से इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी भी पूरी होती है।
- पकी हुई गाजर: डायरिया होने पर सब्जियों में आप गाजर का सेवन कर सकते हैं। गाजर का सेवन आप उबालकर या अच्छी तरह से पकाकर कर सकते हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व आंतों के लिए लाभकारी होते हैं
- चावल: डायरिया में आपको रोटी नहीं खाना है उसकी जगह आप चावल का सेवन करें। उबला हुआ चावल हल्का भोजन है और पाचन तंत्र पर ज्यादा दबाव नहीं डालता।
- नारियल पानी: डायरिया में शरीर से पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है। इसलिए उसकी कमी को पूरा करने के लिए सोडियम-पोटैशियम से भरपूर नारियल पानी का सेवन करें। यह आपके शरीर को हाइड्रेटेड भी रखता है।
Read More: Chhattisgarh Ration ATM News: खाद्य विभाग ने लिया बड़ा फैसला, अब छत्तीसगढ़ में 24 घंटे मिलेगा राशन
डायरिया में किन -किन चीजों का रखे ख्याल??
डायरिया होने पर आप पानी खूब पिएं। जिसे पानी आपके शरीर को हाइड्रेटेड रखता है साथ ही आप ओआरएस भी लेते रहें। इस दौरान आप बाहर का जंक फ़ूड, शुगरी फूड्स, डिब्बाबंद खाद्य पदार्थ और तला भुना खाने से परहेज करें। डायरिया में आप ड्राई फ्रूट्स का सेवन न करें। यह गंभीर होता है जो आसानी से पचता नहीं है, यदि डायरिया 2–3 दिन से अधिक रहे, तेज बुखार, खून वाली दस्त या गंभीर डिहाइड्रेशन के लक्षण हों, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
इन फूड सेफ्टी टिप्स को मानसून में करें फॉलो
- जलजनित बीमारियों से बचने के लिए केवल उबला हुआ, फिल्टर किया हुआ पैक्ड पानी ही पिएं।
- बाहर बिकने वाले ऐसे फल या सब्जियों का सेवन न करें जो काटकर बेचे जा रहे हों।
- मानसून में डायरिया से बचने के लिए ज्यादा ऑयली, मसालेदार भोजन को करने से बचें।
- किचन और पर्सनल हाइजीन का ख्याल रखें। खाना बनाने से पहले हाथों को अच्छी तरह से साफ करें। चाकू, चम्मच या अन्य बर्तन को गीला न छोड़ें, मानसून में किचन को ड्राई और नमीयुक्त रखने का प्रयास करें।
- खाने को खुला न छोड़ें, इससे फंगस और बैक्टीरिया अटैक कर सकते हैं। खाने को ढककर रखें और बचा हुआ खाना अगले दिन या कुछ घंटे बाद खाने से बचें। हमेशा ताजा पका हुआ खाना ही खाएं।



