नए साल से महंगी हो जाएगी Tata Motors की गाड़ियां – RGH NEWS
देश

नए साल से महंगी हो जाएगी Tata Motors की गाड़ियां

नई दिल्ली: आज से महज 20 दिन बाद साल 2021 समाप्त हो जाएगा। साल के अंत में कई वाहन कंपनियों ने ईयर एंड ऑफर पेश किए हैं तो वहीं टाटा मोटर्स ने नए साल यानि साल 2022 से अपने वाहनों की कीमत बढ़ाने का ऐलान किया है। कंपनी ने कीमत बढ़ाने का फैसला पैसेंजर व्हीकल के लिए किया है। हालांकि नेक्सॉन और हैरियर जैसे मॉडल को बेचने वाली ऑटो मेजर टाटा मोटर्स ने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि वे अपने पैसेंजर व्हीकल्स की कीमतों में कितना इजाफा करने वाली है।

टाटा मोटर्स (Tata Motors) के पैसेंजर व्हीकल बिजनेस यूनिट के प्रेसीडेंट शैलेश चंद्रा ने कहा कि वस्तुओं, कच्चे माल और अन्य इनपुट लागतों की कीमतों में वृद्धि जारी है। कंपनी इनपुट लागतों में वृद्धि के कारण बढ़ते दबावों को दूर करने के लिए जनवरी 2022 से अपने पैसेंजर व्हीकल की कीमतों में वृद्धि करने के लिए मजबूर है।

इसी तरह डुकाटी (Ducati) ने भी कहा कि वह अपने सभी मोटरसाइकिलों की कीमत में वृद्धि 1 जनवरी, 2022 से प्रभावी हो जाएगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button