ट्रक ड्रायवर व हेल्फर से मारपीट कर ट्रक में आगजनी मामले में 02 और आरोपियों की हुई गिरफ्तारी…मामले में अब तक 05 आरोपी हुये गिरफ्तार

RGHNEWS प्रशांत तिवारी थाना घरघोडा अन्तर्गत ग्राम भेन्ड्रा में हुये सड़क दुर्घटना के बाद कानून अपने हाथ में लेने वाले व्यक्तियों पर घरघोड़ा पुलिस कार्यवाही करते हुये बलवा, आगजनी सहित गंभीर धाराओं में 8-10 अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अपराध दर्ज किया गया है, जिसमें अब तक 05 आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।
जानकारी के अनुसार दिनांक 17.08.20 को ग्राम भेण्ड्रा मोड समलाई मंदिर के पास 17 वर्षीय बालिका को ट्रक क्रमांक MH 19Z-7176 एक्सीडेंट करने पर मौके पर ही बालिका की मृत्यु हो गई । घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों द्वारा ट्रक के ड्रायवर गोकुल बरोले एवं हेल्फर मनोज सारवान को बेतहाशा मारपीट कर ड्रायवर के सिर में गंभीर चोट पहुंचाये थे । घटना के समय कुछ लोगों ने ट्रक के डीजल टेंक में तोड़ फोड़कर ट्रक में आग लगा दिये जिससे ट्रक पुरी तरह जल गया । यही नहीं आरोपियों ने ट्रक ड्रायवर गोकुल बरोले को रस्सी मे बांधकर जलते आग में फेंकने की कोशिश कर रहे थे जिसे बीच बचाव कर बचाया गया । घटना के संबंध में आहत मनोज सारवान पिता श्री बलराम सारवान उम्र 35 वर्ष निवासी मनमीत नगर नेहरू मैदान 72 गोली भुसावल थाना हजारपेट जिला जलगांव (महाराष्ट्र) के रिपोर्ट पर थाना घरघोड़ा में अप.क्र. 204/2020 धारा 147, 148, 149, 307, 435 भादवि अज्ञात 8-10 आरोपियों पर दर्ज किया गया है । प्रकरण की विवेचना दरम्यान गवाहों से पूछताछ बाद घटना में शामिल 03 आरोपी 1- विकास चौहान, चुहकीमार 2- रामेश्वर महंत उर्फ रमन, चुहकीमार 3- नवीन निषाद, घरघोड़ा को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा जा चुका है ।
आज मामले में दो और आरोपियों की पहचान हुई, आरोपी *ओम प्रकाश राठिया पिता रामेश्वर राठिया उम्र 23 वर्ष निवासी कपारडेरा भेण्ड्रा 2- घनश्याम दास महंत पिता कैलाश दास महंत उम्र 25 साल निवासी महंतपारा भेण्ड्रा थाना घरघोड़ा* को आज गिरफ्तार कर आज रिमांड पर भेजा गया है ।



