जेएसपीएल फाउण्डेशन , जेपीएल तमनार में ' विश्व एड्स दिवस 2021 ' का आयोजन – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

जेएसपीएल फाउण्डेशन , जेपीएल तमनार में ‘ विश्व एड्स दिवस 2021 ‘ का आयोजन

*असमानताओं का अंत , एड्स का अंत व महामारी का अंत करने का आह्वान*

*रेड रिबन , बैच , पाम्प्लेट का वितरण , नुक्कड नाटक प्रदर्शन के साथ विश्व एड्स सप्ताह का होगा आयोजन*

तमनार 1.12.2021- विश्व एड्स दिवस 01 दिसम्बर 2021 के अवसर पर जेएसपीएल फाउण्डेशन , जेपीएल तमनार द्वारा ‘ विश्व एड्स दिवस ‘ का आयोजन किया गया । इस अवसर पर संयंत्र प्रवेश द्वार गेट क्रमांक 02 व 03 एवं संयंत्र के सभी विभागों में कार्यरत अधिकारियों , कर्मचारियों ठेका श्रमिकों एवं ट्रकर्स को रेड रिबन , बैच , पाम्प्लेट का वितरण कर विश्व एडस व एचआईव्ही / एड्स के संबंध में जागरूक करने का प्रयास किया गया । वहीं ‘ विश्व एड्स दिवस के अवसर पर क्षेत्र में आमजनमानस व युवाओं को जागरूक करने ‘ विश्व एड्स सप्ताह का आयोजन विभिन्न ग्रामों में दिनांक 01 से 07 दिसम्बर 2021 तक किया गया है । संसार का सबसे बड़ी सम्पत्ति स्वास्थ्य है , यदि हम स्वस्थ है तो सबकुछ ठीक , अन्यथा सब व्यर्थ है । आज सम्पूर्ण विश्व में एड्स ही नहीं कोरोना जैसे घातक बीमारी , जो भारी मात्रा में फैल कर महामारी का रूप ले चुकी है । जिससे अनेकों को अपने जीवन से हाथ धोना पड़ा है । अतः हमें एड्स के साथ अन्य सभी बीमारियों से बचना है और इसका एक ही उपाय है , जागरूकता । गौरतलब हो कि एचआईव्ही / एड्स एक खतरनाक व जानलेवा बीमारी है । इससे बचने का एकमात्र उपाय सर्तकता एवं समुचित जानकारी है ।
ज्ञातव्य हो कि वर्तमान समय में एचआईव्ही / एड्स पूरे विश्व के लिये एक समस्या बनी हुई है । हमारे देश में एचआईव्ही पोजिटीव लोग अधिकतर 15 से 49 आयुवर्ग के हैं , और इसी आयुवर्ग के लोग देश की उत्पादकता में योगदान करते हैं । ऐसी परिस्थिति में जानकारी ही बचाव का माध्यम है।
ज्ञातव्य हो कि जेएसपीएल फाउण्डेशन , जेपीएल तमनार क्षेत्र में स्वच्छ व स्वस्थ वातावरण निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है एवं इसके समुचित निराकरण के लिए क्षेत्रवासियों के से मिलकर चरणबद्ध प्रयास किये जा रहे हैं । क्षेत्र के आम जनमानस एवं युवाओं से आग्रह किया किया जायेगा कि एचआईव्ही / एड्स से नाईलाज एचआईव्ही / एडस के निराकरण किया जा रहा है कि वे एचआईव्ही / एड्स के समुचित निराकरण के लिए संयमित जीवन का व्यवहार करें तथा एचआईव्ही पोजिटीव लोगों को भी पूरा सम्मान दें । दरअसल एचआईव्ही से डरने की आवश्यकता है , एचआईव्ही पॉजिटीव से नहीं ।
गौरतलब हो कि एचआईव्ही / एड्स जागरूकता सप्ताह को आयोजन के द्वितीय दिवस को 02 दिसम्बर को संयंत्र प्रवेश द्वार क्रमांक 03 में ट्रकर्स व श्रमिकों के मध्य जागरूकता सत्र का आयोजन सम्पन्न किये जायेंगे । 03 दिसम्बर को वात्सल्य परियोजना के स्वास्थ्य संगिनियों के मध्य प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन , 04 दिसम्बर को चिल्ड्रेन लर्निंग सेंटर राबो में युवाओं मध्य जागरूकता सत्र, 06 दिसम्बर को ग्राम सलिहाभाठा एवं केलो विहार कालोनी में नुक्कड़ नाटक का आयोजन एवं 07 दिसम्बर को चिल्ड्रेन लर्निंग सेंटर , लिबरा में समापन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान जेपीएल सीएसआर विभाग के प्रशिक्षित मास्टर्स ट्रेनर एवं कर्मचारियों द्वारा एचआईवी एड्स से संबंधित मूवी प्रदर्शित , परिचर्चा एवं प्रश्नमंच का आयोजन एवं नुक्कड नाटक प्रदर्शन कर जानकारी प्रदान की जावेगी । वहीं आज के कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में श्री ऋषिकेश शर्मा , विभागाध्यक्ष के कुशल मागदर्शन एवं श्री राजेश रावत , प्रबंधक के नेतृत्व में टीम सीएसआर के समस्त कर्मचारियों का योगदान सराहनीय रहा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button