जंगल पहाड़ी ऊपर अवैध शराब भट्ठी पर डोंगरीपाली पुलिस की रेड कार्रवाई – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

जंगल पहाड़ी ऊपर अवैध शराब भट्ठी पर डोंगरीपाली पुलिस की रेड कार्रवाई

● *कालाखुंटा-ढोसरबहाल जंगल में अवैध रूप से शराब बनाने की मिली थी सूचना*…

● *अवैध भट्ठी को तोड़ 50 बोरी महुआ पास का नष्टीकरण की पुलिस टीम*…

*रायगढ़* । आज दिनांक 01/02/2022 को थाना प्रभारी डोंगरीपाली निरीक्षक जितेन्द्र एसैया के नेतृत्व में डोंगरीपाली स्टाफ द्वारा ग्राम कालाखुंटा ढोसरबहल जंगल पहाड़ी के ऊपर अवैध महुआ शराब बनाये जाने की सूचना पर इलाके की घेराबंदी कर रेड कार्रवाई किया गया । सुनसान जंगल में पुलिस की घेराबंदी की भनक आरोपियों को लगने पर पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले आरोपीगण भाग निकले थे । पुलिस पार्टी द्वारा मौके पर अवैध महुआ शराब बनाने के लिये रखे गये करीब 50 बोरी महुआ पास एवं शराब बनाने के लिए रखे हुए पात्र का नष्टीकरण कर अवैध भट्ठी को पूरी तरह से तोड़ दिया गया । थाना प्रभारी द्वारा पास के गांव में मुनादी कराकर अवैध शराब बनाने वालों के पकड़े जाने पर आबकारी एक्ट के अजानतीय धाराओं के तहत कार्रवाई किये जाने की चेतावनी दी गई है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button