ग्राम भुईकुर्री में 20 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, पूंजीपथरा पुलिस की कार्रवाई
*रायगढ़* । दिनांक 31.01.2022 को पूंजीपथरा पुलिस द्वारा ग्राम भुईकुर्री के अंजोर सिंह रौतिया के घर पर अवैध शराब बिक्री की सूचना पर रेड कार्रवाई किया गया । पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी थी कि अंजोर साय घर पर अवैध रूप से महुआ शराब की बिक्री करता है । थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक कृष्णकांत सिंह के निर्देशन पर सहायक उप निरीक्षक सिमसोन मिंज के हमराह स्टाफ द्वारा गवाहों को साथ लेकर संदेही के घर जाकर तलब किया गया । अंजोर सिंह रौतिया से शराब अवैध रूप से बेचने के संबंध में पूछताछ करने पर शराब बेचना स्वीकार कर घर के रसोई कक्ष से चार नग सफेद रंग के प्लास्टिक जरिकेन में भरा हुआ महुआ शराब पेश किया गया, जिसमें *कुल 20 लीटर महुआ शराब कीमती 2000 रूपये* का पाया गया । *आरोपी अंजोर सिंह पिता स्व. प्यारी सिंह रौतिया उम्र 50 वर्ष साकिन भुईकुर्री थाना पूंजीपथरा* पर धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट की कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया है ।



