छत्तीसगढ़: 8वीं क्लास की छात्रा ने फांसी लगाई,सुसाइड नोट में लिखा- मम्मी-पापा माफ कर दो – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

छत्तीसगढ़: 8वीं क्लास की छात्रा ने फांसी लगाई,सुसाइड नोट में लिखा- मम्मी-पापा माफ कर दो

कोरबा:

छत्तीसगढ़ के कोरबा में 8वीं क्लास में पढ़ने वाली एक लड़की ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव सोमवार सुबह घर के कमरे में ही पंखे से लटका मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, लेकिन उसमें खुदकुशी का कारण नहीं बताया गया है। लड़की अपने चाचा के पास रहकर पढ़ाई कर रही थी। मामला रामपुर चौकी क्षेत्र का है।

CSEB कॉलोनी निवासी सत्यनारायण सिदार DSPM प्लांट में असिस्टेंट सब इंजीनियर हैं। उनके कोई बच्चे नहीं हैं। जांजगीर के सक्ती में मालखरौदा निवासी रोहित सिदार उनके रिश्तेदार हैं। उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। ऐसे में सत्यनारायण उनकी 15 साल की बेटी प्रियांशी सिदार को ले आए थे। उन्होंने प्रियांशी का एडमिशन यहीं विद्युत गृह स्कूल में कराया था। वह 8वीं क्लास की छात्रा थी।

सुबह जगाने गए तो दरवाजा अंदर से बंद था
सत्यनारायण सिदार ने पुलिस को बताया कि प्रियांशी ने सभी लोगों ने साथ में रात को खाना खाया। इसके बाद वह अपने कमरे में चली गई। उन्होंने बताया कि पत्नी भी टीचर है। वह पढ़ाने के लिए स्कूल चली गई, लेकिन प्रियांशी नहीं उठी। काफी समय बीतने के बाद भी जब प्रियांशी बाहर नहीं आई तो वह उसे बुलाने के लिए गए। दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने प्रियांशी को उठाने के लिए काफी आवाजें दीं, लेकिन दरवाजा नहीं खुला।

शंका होने पर उन्होंने किसी तरह से दरवाजा खोला तो अंदर प्रियांशी का शव लटक रहा था। उसने अपनी चुन्नी से ही पंखे के सहारे फांसी लगा ली थी। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। ASI सुदामा बेहरा ने बताया कि अभी तक कि पूछताछ में पता चला है कि उसे कोई परेशानी नहीं थी। शव के पास से ही सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने अपने माता-पिता से माफी मांगते हुए कहा है कि तुम लोगों से दूर जा रही हूं, दुखी मत हो

पुलिस अभी जांच मे जुटी है कि आखिर किस कारण छात्रा ने ऐसा किया है फिलहाल अभी तक कोई जानकारी सामने नही आई है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button