8 टीमों ने 27 खिलाड़ियों को किया रिटेन,देखें पूरी लिस्ट – RGH NEWS
खेल

8 टीमों ने 27 खिलाड़ियों को किया रिटेन,देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली. आईपीएल 2022 (IPL 2022) के लिए रिटेन होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट सामने आ गई है. 8 टीमों ने कुल 27 खिलाड़ियों को रिटेन किया है. एमएस धोनी (MS Dhoni), रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) को उनकी टीमों ने अपने साथ जोड़ रखा है. लेकिन पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) को टीम में जगह नहीं मिली है. टी20 लीग में जुड़ी 2 नई टीमें अब बचे खिलाड़ियों में से 3-3 खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ सकेंगी. यानी राहुल और हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) नई टीम की ओर से खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं.

आरसीबी (RCB) ने विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल और मोहम्मद सिराज को रिटेन किया है. हालांकि इस बार टीम को नया कप्तान मिलेगा. कोहली कप्तानी छोड़ने का ऐलान पहले ही कर चुके हैं. वहीं 5 बार की चैंपियन मुम्बई इंडियंस ने कप्तान रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, कायरन पोलार्ड और सूर्यकुमार यादव को अपने साथ जोड़ा है. राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने कप्तान संजू सैमसन, जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल को, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने कप्तान एमएस धोनी, रवींद्र जडेजा, ऋतुराज गायकवाड़, मोइन अली को जबकि सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने कप्तान केन विलियमसन, अब्दुल समद और उमरान मलिक को टीम में बनाए रखा है.

पंजाब किंग्स की बात की जाए तो उसने 2 खिलाड़ियों को रिटेन किया है. इसमें मयंक अग्रवाल और अर्शदीप सिंह हैं. कप्तान केएल पहले ही टीम छोड़ने का मन बना चुके थे. उनके लखनऊ से खेलने की खबर आ रही है. उन्हें लगभग 20 करोड़ रुपए का ऑफर दियाा गया हे. केकेआर (KKR) ने आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वेंकटेश अय्यर को बनाए रखा है. हालांकि कप्तान ऑयन मॉर्गन (Eoin Morgan) रिटेन नहीं हुए हैं. दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने कप्तान ऋषभ पंत, पृथ्वी शॉ, अक्षर पटेल और एनरिच नॉर्किया को रिटेन किया है. यानी श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने टीम का साथ छोड़ दिया है. अय्यर नई टीम से जुड़ सकते हैं.

टी20 लीग के मौजूदा सीजन से 8 की जगह 10 टीमें उतरेंगी. मैच की संख्या 60 से बढ़कर 74 हो जाएगी. हालांकि सभी टीम को पहले की तरह 14-14 मुकाबले ही खेलने हाेंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button