छत्तीसगढ़ कांग्रेस में फेरबदल जारी, पढ़ें पूरी खबर – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में फेरबदल जारी, पढ़ें पूरी खबर

चुनाव से दो साल पहले प्रदेश कांग्रेस में फेरबदल जारी है। संगठन चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने के बाद भी विभागों और मोर्चा-प्रकोष्ठों के मुखिया बदले जा रहे हैं। अब प्रदेश कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग, आदिवासी कांग्रेस, किसान कांग्रेस और कांग्रेस लीगल सेल के मुखिया बदल दिए गए हैं।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया, राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने विभिन्न विभागों में अध्यक्ष पद पर नई नियुक्तियों के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इनमें राजकुमार आंचल को कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं जनक राम ध्रुव को आदिवासी कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। राम विलास साहू अब किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष होंगे। वहीं देवा देवांगन को कांग्रेस लीगल सेल का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया है।

छत्तीसगढ़ में अभी तक आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत संभाल रहे थे। वहीं किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी चंद्रशेखर शुक्ला के पास थी। शुक्ला प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री की भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की जिम्मेदारी अभी तक धनेश पाटिला के पास थी। पाटिला अभी छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष भी हैं। वहीं कांग्रेस लीगल सेल के मुखिया की जिम्मेदारी संदीप दुबे संभाल रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button