नगर कांग्रेस कमेटी किरोड़ीमल नगर ने प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में दर्ज कराई दमदार उपस्थिति

RGHNEWS प्रशान्त तिवारी: छत्तीसगढ़ के प्रथम गृह मंत्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं खरसिया विधानसभा के अजेय योद्धा शहीद नंदकुमार पटेल जी के प्रतिमा अनावरण के अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी किरोड़ीमल नगर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का काफिला नगर कांग्रेस प्रभारी लक्ष्मी नारायण पटेल के नेतृत्व में लगभग 300 लोगों के साथ सैंकड़ों वाहनों में किरोड़ीमल नगर से खरसिया सभा स्थल हेतु रवाना हुआ एवं सभी लोगों में अपने शहीद नेता के प्रति प्रेम व उत्साह देखने लायक था अपने लाडले नेता के जन्म जयंती के अवसर पर नगर की महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं अपनी दमदार उपस्थिति कार्यक्रम में दर्ज करवाई उक्त अवसर पर कैबिनेट मंत्री उमेश पटेल ने नगर कांग्रेस कमेटी किरोड़ीमल नगर का उत्साह बढ़ाते हुए कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए एवं कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओ को अपनी ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया।
उक्त अवसर पर मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष हरिकिशोर चन्द्रा नगर कांग्रेस अध्यक्ष मनीष शर्मा विधायक प्रतिनिधि विकास शर्मा पार्षद गण मोहम्मद इक़बाल डोरीलाल चौहान संतोष साहनी जसिंता बड़ा नवनियुक्त एल्डरमेन गण विजय चौहान कमलेश यादव नवधा खूंटे पूर्व पार्षद उर्मिला साहू कृष्णा चन्द्रा परमानंद सिदार संपत चौहान सालिकराम साहू नारायण पटेल समय लाल यादव फूलसिंह मरावी सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे



