छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
छत्तीसगढ़: एक भी मरीज मिला तो बनेगा कटेनमेंट जोन,कलेक्टरो को जारी हुआ निर्देश

रायगढ़:बता दें कि आज चीफ सिकरेट्री अमिताभ जैन ने सभी कलेक्टर की वीडियो कांफ्रेंसिंग ली और नये वैरिएंट ओमिक्रान के मद्देनजर सभी कलेक्टरों को निर्देश दिये। सभी कलेक्टरों को निर्देश दिया गया है कि जिस भी गांव में एक भी पॉजेटिव मरीज है, उसे कटेनमेंट जोन बनाया जाये, उसी तरह शहरी इलाकों में भी अगर कोई एक भी संक्रमित मिलता है, तो उसे भी कंटेनमेंट जोन बनाया जायेगा। पॉजेटिव मरीज के कांटेक्स ट्रेसिंग में सख्ती के निर्देश दिये गये हैं



