छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
छत्तीसगढ़: स्कूल, कॉलेज, आंगनबाड़ी, स्विमिंग पूल तत्काल बंद करने के निर्देश

कवर्धा, छत्तीसगढ। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कवर्धा के नगरीय क्षेत्रों में नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया गया है। नाइट कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा।
वहीं इस दौरान स्कूल, कॉलेज आंगनबाड़ी, स्विमिंग पूल बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर रमेश शर्मा ने आदेश जारी कर दिए हैं।



