देश

क्या वाकई ज्यादा देर तक मास्क लगाने से शरीर में बढ़ जाती है कार्बन डाइऑक्साइड? जानिए क्या है सच

कोरोना से बचने के लिए मास्क लगाना बहुत जरूरी है। देश-दुनिया के हेल्थ एक्सपर्ट और डॉक्टर लगातार मास्क लगाने पर जोर दे रहे हैं। इधर सोशल मीडिया पर मास्क को लेकर एक अलग चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि ज्यादा देर तक मास्क लगाने से हमारे शरीर में CO2 (कार्बन डाइऑक्साइड) का लेवल बढ़ सकता है। यह खतरनाक है। इसलिए लंबे समय तक मास्क न लगाएं।

झारखंड के जामताड़ा से कांग्रेस विधायक और MBBS डॉक्टर इरफान अंसारी ने कहा कि लंबे समय तक मास्क पहनने से आपके शरीर में CO2 (कार्बन डाइऑक्साइड) का लेवल बढ़ जाता है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ, जिसके बाद कई लोग जानना चाह रहे हैं कि क्या यह बात सच है?

आज जरूरत की खबर में हम आपको बताएंगे कि जिस मास्क को आप अपनी सुरक्षा के लिए लगा रहे हैं, क्या वह आपको बीमार कर सकता है?

मास्क लगाने से क्या सच में बढ़ता है CO2 का लेवल?
नहीं, लंबे समय तक मास्क लगाने से आपके शरीर का CO2 लेवल नहीं बढ़ता है। अमेरिका की हेल्थ एजेंसी सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) ने साफ किया है कि सोशल मीडिया पर मास्क को लेकर दी जाने वाली जानकारी सही नहीं है। ज्यादा देर तक मास्क लगाने से CO2 का लेवल नहीं बढ़ता है। CDC ने बताया कि आखिर कैसे मास्क से CO2 बाहर निकल जाती है।

कोरोना के खिलाफ मास्क कैसे काम करता है?
कोरोना काल में विशेषज्ञों ने मास्क को सुरक्षा कवच माना है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, मास्क हमें कोरोना वायरस से बचाता है। यह वायरस को रोकने के लिए एक मजबूत हथियार है। इसलिए दुनिया के तमाम देशों में मास्क को अनिवार्य कर दिया गया है। जब आप भीड़-भाड़ वाली जगह में होते हैं और कोई संक्रमित आपके संपर्क में आता है, तब मास्क हवा की बूंदों, यानी ड्रॉपलेट्स में मौजूद वायरस को रोककर आपको संक्रमण से बचाता है।

मास्क पहनने से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक कोरोना फैलने की आशंका कम हो जाती है, लेकिन आपको मास्क पहनते और उतारते वक्त कुछ बातों का ख्याल रखना होगा। अगर आपने पूरी सावधानी के साथ इसे नहीं पहना है तो यह कोरोना वायरस से आपकी सुरक्षा नहीं कर पाएगा।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button