रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)
छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ- रायगढ़ की बैठक संपन्न

आज दिनांक 16/12/2021 को रायगढ़ के बिजली कार्यालय स्थित संघ के कार्यालय में बिजली कर्मचारी संघ की बैठक आयोजित की गई जिसमें बिजली कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। चर्चा में प्रमुख रूप से 2007 बैच के शेष बचे हुए आई.टी.आई. कर्मचारियों को TA./TD. बनाने का की मांग रखी गई व कंपनी के माध्यम से कर्मचारियों के इंश्योरेंस पॉलिसी को लेकर भी चर्चा हुई।
बैठक में मुख्य रूप से भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एल.पी.कटकवार,रायगढ़ रीजन के अध्यक्ष अरविंद सतपथी, पारेषण इकाई के जिला मंत्री रितेश कुमार नागेश, अन्य डी. सी. से भुनेश्वर देवांगन,जितेंद्र मालाकार, कृष्णा पटेल, प्रकाश गुप्ता, नवीन खांडे, उमाशंकर चौहान व सभी कर्मचारी उपस्थित थे।



