फ्लिपकार्ट पर बिग सेविंग डेज सेल,Samsung Galaxy Z Flip3 को ऐसे घर ले जाएं 7,417 रुपये में – RGH NEWS
टेक्नोलोजी

फ्लिपकार्ट पर बिग सेविंग डेज सेल,Samsung Galaxy Z Flip3 को ऐसे घर ले जाएं 7,417 रुपये में

नई दिल्ली. ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर आज यानी 16 दिसंबर से बिग सेविंग डेज (Big Saving Days) सेल शुरू हो गई है जिसमें आपको स्मार्टफोन्स और लैपटॉप्स से लेकर घर और खाने के सामान तक, कई सारे कमाल के ऑफर्स मिल रहे हैं. आज हम एक ऐसे स्मार्टफोन ऑफर की बात कर रहे हैं जिसमें आप Samsung Galaxy Z Flip3 5G स्मार्टफोन को एक लाख की जगह केवल ईएमआई (EMI) पर 7,417 रुपये में घर लेकर जा पाएंगे. आइए जानते हैं कैसे..

Samsung Galaxy Z Flip3 को ऐसे घर ले जाएं 7,417 रुपये में

सैमसंग के इस लेटेस्ट फ्लिप 5G स्मार्टफोन की मार्केट में कीमत 99,999 रुपये है लेकिन फ्लिपकार्ट पर यह स्मार्टफोन 11% की छूट के बाद 88,999 रुपये में बिक रहा है. आज हम आपको ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं जिससे आप इस फोन को केवल 7,417 रुपये में घर लेकर आ पाएंगे.

आपको बता दें, इस डील में आपको 7,417 रुपये प्रति माह की नो-कोस्ट एमी का भी ऑप्शन मिल रहा है, यानी आप इस स्मार्टफोन को फिलहाल केवल 7,417 रुपये देकर घर ला सकते हैं और फिर अगले 12 महीनों (एक साल) के लिए हर महीने आपको 7,417 रुपये देने होंगे. क्योंकि यह एक नो-कोस्ट एमी का ऑप्शन है, इसमें इस कीमत पर कोई प्रोसेसिंग फी या इंटेरेस्ट कोस्ट नहीं पड़ेगी.

बिना ईएमआई के भी स्मार्टफोन पड़ेगा काफी सस्ता

Samsung Galaxy Z Flip3 को अगर आप एमी पर नहीं खरीदना चाहते हैं तो भी आप इसे सस्ते में घर लेकर जा सकते हैं. 99,999 रुपये की जगह फ्लिपकार्ट पर ये फोन 88,999 रुपये का तो मिल ही रहा है. अगर आप इसके पेमेंट के लिए फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको 5% यानी 4,100 रुपये का कैशबैक मिलेगा और इस डील में शामिल प्रीपेड ऑफर से, अगर आप किसी भी क्रेडिट कार्ड से इसका पेमेंट करते हैं, आपको 7 हजार रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल जाएगा, जिससे फोन की कीमत कम होकर 77,899 रुपये रह जाएगी.

इस डील में एक एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है. अगर आप इसे अपने पुराने स्मार्टफोन के बदले में खरीदते हैं तो आपको 15,450 रुपये तक की छूट मिल सकती है. इस ऑफर का पूरा लाभ मिलने पर आपके लिए फोन की कीमत 62,449 रुपये रह जाएगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button