महेंद्र सिंह धोनी ट्वीटर पर क्यों करने लगे ट्रेंड,जानिए क्या है मामला

टीम इंडिया के पू्र्व कप्तान एमएस धोनी करीब डेढ़ साल पहले इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर चुके हैं. महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त 2020 को संन्यास का ऐलान कर दिया था. लेकिन वे अभी भी आईपीएल खेल रहे हैं और चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान हैं. लेकिन इसके बाद भी अभी तक कभी कभी एमएस धोनी ट्वीटर पर ट्रेंड करने लगते हैं. गुरुवार को भी ऐसा ही दिन था. गुरुवार सुबह जब लोगों ने अपना ट्वीटर खोला तो पता चला कि टीम इंडिया के पू्र्व कप्तान एमएस धोनी ट्रेंड कर रहे हैं. लोग समझ ही नहीं पाए कि आखिर हो क्या गया है. क्या एमएस धोनी ने कुछ ऐसी बात कह दी है, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा या फिर एमएस धोनी ने कोई ट्विट कर दिया है. बड़ी बात ये भी थी कि एमएस धोनी के साथ साथ भारत रत्न भी ट्रेंड कर रहा था. यानी धोनी का भारत रत्न से क्या ताल्लुक है.
दरसअल भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने आज सुबह सुबह एक ट्विट किया. इसमें उन्होंने साफ तौर पर लिखा कि अगर सचिन तेंदुलकर को भारत रत्न से सम्मानित किया जाता है तो फिर वीरेंद्र सहवाग, एमएस धोनी और वीवीएस लक्ष्मण को भी सम्मानित किया जाना चाहिए. बस फिर क्या था. धोनी के फैंस के साथ ही वीरेंद्र सहवाग और लक्ष्मण के फैंस ट्वीटर पर आए और लगातार इसको रिट्वीट करने लगे और शेयर व लाइक भी करने लगे. इसके बाद तो इसकी जैसे बाढ़ ही आ गई. लोग लगातार इसको लेकर अपनी अपनी बात कह रहे हैं. सुब्रहमण्यम स्वामी का ये ट्वीट लोग खूब पसंद कर रहे हैं, हजारों की संख्या में लोग इसे लाइक और शेयर कर चुके हैं.
If Tendulkar was awarded the Bharat Ratna, so should Sehwag, Dhoni and Laxman
— Subramanian Swamy (@Swamy39) December 15, 2021



