*चीन के वैज्ञानिकों का दावा फिर मिले कोरोना के 24 रूप…!!!*

✍️RGHNEWS चीन के शान्डोंग यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं का लेख Cell जर्नल में प्रकाशित हुआ है. इस लेखा में दावा किया गया है कि 24 तरह के नोवेल कोरोना वायरस मिले हैं. रिपोर्ट में शोधकर्ताओं ने कहा है , “अलग-अलग प्रजाति के चमगादड़ों से हमने 24 तरह के नोवेल कोरोना वायरस इकट्ठा किए हैं, इनमें चार वायरस SARS-CoV-2 जैसे हैं.” ये सैंपल मई 2019 से नवंबर 2020 के बीच छोटे जंगलों में रहने वाले चमगादड़ों से इकट्ठा किए गए हैं. शोधकर्ताओं ने कहा कि उन्होंने चमगादड़ों के पेशाब और मल की जांच के साथ मुंह के स्वैब के सैंपल भी लिए हैं.
उन्होंने कहा, “ये स्पाइक प्रोटीन को छोड़कर कोविड-19 से बहुत मिलता जुलता है, इसका स्ट्रक्चर भी वैसा ही है, जोकि कोशिकाओं से जुड़ने के लिए वायरस में आमतौर पर देखा जाता है.” शोध पत्र में चीनी शोधकर्ताओं ने लिखा है, “जून 2020 में थाईलैंड में मिले सार्स-कोव-2 वायरस को मिलाकर ये परिणाम साबित करते हैं कि चमगादड़ों में कोरोना वायरस का फैलाव बहुत ही ज्यादा और सघन है. इससे यह भी पता चलता है कि कुछ इलाकों में कोरोना वायरस के फैलने की आवृत्ति बहुत ज्यादा हो सकती है.”
बता दें कि कोविड-19 की उत्पत्ति के बारे में विश्व स्वास्थ्य संगठन की अगुवाई में नए सिरे से जांच की मांग हो रही है. अमेरिका सहित जी7 के देशों ने इस बारे में जांच की मांग तेज कर दी है.



