घर के छत से लटकी हुई मिली कांग्रेस सचिव की लाश – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

घर के छत से लटकी हुई मिली कांग्रेस सचिव की लाश

जांजगीर । मिली जानकारी के अनुसार अकलतरा के ब्लॉक कांग्रेस सचिव की लाश आज उनके ही घर के छत से लटकी हुई मिली। उनके घर में दो दिन से कोई नहीं था जब गांव के ही कुछ बच्चों ने खिड़की से झांका तब उनकी लाश पंखे से लटकी हुई दिखी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।
घटना नैला के परसदा गांव का है। उस गांव की अम्बिका यादव अकलतरा के ब्लॉक कांग्रेस की सचिव है।  रविवार को अम्बिका पार्टी की बैठक में शामिल होने अकलतरा गई थी और देर शाम घर लौटी थी। उनके पति सखाराम रायपुर में नौकरी करते हैं। उनके दो बच्चे हैं लेकिन दीपावली की छुटियों के बाद सभी घर से बाहर थे। बताया जाता है कि वे घर में अकेली ही थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button