मनोरंजन

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के जेठालाल की अंग्रेजी सुनकर हिल जाएगा दिमाग,सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

नई दिल्ली: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) को लोग अपना खूब प्यार देते हैं. इस शो का हर किरदार लोगों के मन में रचा-बसा हुआ है. खासतौर पर जेठालाल की तो हर हरकत पर फैंस मर मिटते हैं. शो में दिखाया गया है कि जेठालाल की नस-नस में बिजनेस है लेकिन बात जब अंग्रेजी की आती है तो उनका हाथ इस मामले में थोड़ा तंग लगता है.

जेठालाल की अंग्रेजी

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जेठालाल (Jethalal) की अंग्रेजी पर गहन शोध करने के बाद कुछ क्लिप्स निकाले गए हैं. इस वीडियो को देखने के बाद आपका दिन बनना तो तय है. जेठालाल जितने कॉन्फिडेंस के साथ गलत अंग्रेजी बोलते हैं उतना कॉन्फिडेंस तो सही अंग्रेजी बोलने वाले के अंदर भी नहीं होता. उनका ये वीडियो तेजी से फैल रहा है.

 

जेठालाल इस शो में पिछले 13 साल से बने हुए हैं और इस कैरेक्टर को निभा रहे हैं दिलीप जोशी (Dilip Joshi). बतौर जेठालाल दिलीप जोशी (Dilip Joshi) ने इस शो में बेहतरीन अदाकारी का नमूना पेश किया है. लोग उनकी कॉमिक टाइमिंग को खूब पसंद करते हैं.  आपको बता दें, तारक मेहता का उल्टा चश्मा सब टीवी में सबसे अधिक देखा जाने वाला कार्यक्रम है. यह कहानी तारक मेहता के ‘दुनिया ने ऊन्धा चश्मा’ पर आधारित है, जो एक गुजराती साप्ताहिक अखबार चित्रलेखा के लिए लिखते थे.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button