गर्लफ्रेंड को होटल में लाने के लिए शख्स ने पत्नी का लगाया आधार कार्ड,लेकिन होगयी गड़बड़ और पत्नी ने कर दिया ये काम – RGH NEWS
देश

गर्लफ्रेंड को होटल में लाने के लिए शख्स ने पत्नी का लगाया आधार कार्ड,लेकिन होगयी गड़बड़ और पत्नी ने कर दिया ये काम

RGHNEWS 4फरवरी2022,महाराष्ट्र: सोशल मीडिया (Social Media) में अक्सर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स (Extra Marital Affairs) के मामले सामने आते रहते हैं. ऐसा ही एक मामला शनिवार को महाराष्ट्र के पुणे सामने आया. यहां एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड से होटल में मिलने का ऐसा तरीका अपनाया कि अब शख्स और प्रेमिका के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू हो गई है. शख्स पत्नी से बचकर गर्लफ्रेंड से मिलने पुणे के होटल पहुंचा था और यहां उसने अपनी प्रेमिका को होटल में एंट्री दिलाने के लिए अपनी पत्नी के आधार कार्ड (Wife Aadhaar card to Girl Friend) का इस्तेमाल किया. मामले के उजागर होने के बाद 41 वर्षीय शख्स और उसकी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों के खिलाफ मंगलवार को हिंजेवाड़ी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया था. पुलिस के अनुसार जिस शख्स पर आरोप लगा है वह गुजरात का रहने वाला है और वह पेशे से एक बिजनेसमैन है. उसकी पत्नी कंपनी में डायरेक्टर है.

पुलिस के अनुसार शख्स के खिलाफ उसकी पत्नी ने ही शिकायत दर्ज कराई है. शिकायतकर्ता के अनुसार महिला ने पति की कार में एक जीपीएस डिवाइस लगा रखा था जिसके बाद पता चला की उसका पति उसे धोखा दे रहा है और उसने उसकी शिकायत पुलिस से कर दी.

अधिकारी ने कहा कि महिला ने पति की एसयूवी कार में जीपीएस ट्रैकर लगाया था. पिछले साल जब नवंबर महीने में शख्स पत्नी से काम के सिलसिले में बेंगलुरू जाने की बात कही थी लेकिन जब महिला ने ट्रैकर से चेक किया तो कार पुणे में मिली थी. इसके बाद महिला ने होटल से संपर्क किया तो कर्मचारियों ने बताया कि शख्स ने अपनी पत्नी के साथ चेक इन किया था.

मामले के खुलासे के बाद जब सीसीटीवी फुटेज चेक किया गया तो पता चला कि आरोपी शख्स ने आधार कार्ड के माध्यम से किसी दूसरी महिला के साथ होटल में एंट्री की थी. पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी और उसकी प्रेमिका के खिलाफ आईपीसी की धारा 419 के तहत धोखा धड़ी का मामला दर्ज किया गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button