*✍️केंद्र सरकार ने त्योहारों के लिए कोरोना की नई गाइडलाइन की जारी.....* – RGH NEWS
देश

*✍️केंद्र सरकार ने त्योहारों के लिए कोरोना की नई गाइडलाइन की जारी…..*

देश के ज्यादातर राज्यों में कोरोना संक्रमण के नए मामले लगातार कम हो रहे हैं. हालांकि कोरोना का खतरा कम नहीं हुआ है. इसी को देखते हुए केंद्र सरकार ने त्योहारी सीजन के लिए कोरोना की नई गाइडलाइन जारी की है.

जिसमें अगले दो महीने बहुत ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत बताई गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी की गई नई कोविड गाइडलाइन में कई स्थानों पर सार्वजनिक सभा करने पर रोक भी लगाई गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने गुरुवार को नई गाइडलाइन जारी करते हुए कहा कि भारत में अभी भी कोरोना वायरस की दूसरी लहर का खतरा पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है. कुछ राज्यों में अभी संक्रमण में तेजी देखी जा रही है. उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में पाबंदियों में ढील दी जा रही है वहां भी संक्रमण को लेकर चेतावनी दी गई है.

राज्यों और केंद्र शासित राज्यों को SOP जारी

बता दें कि अक्टूबर और नवंबर के महीने में कई त्योहार होते है. ऐसे में देशभर में लोग अपने-अपने घर जाते हैं. साथ ही जमकर खरीददारी भी करते हैं. ऐसे में केंद्र ने कोरोना को लेकर सतर्कता बरतने की सलाह दी है और कुछ नए नियम जारी किए है. स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि 21 सितंबर 2021 को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एक नई एसओपी जारी की गई है. स्वास्थ्य सचिव ने अनुसार कंटेनमेंट जोन के रूप में चिन्हित किए जाने वाले क्षेत्र और ऐसे क्षेत्र जहां कोरोना संक्रमण दर 5 प्रतिशत से अधिक है वहां सामूहिक समारोह से बचना होगा. कोरोना की नई गाइडलाइन में कहा गया है कि जिन क्षेत्रों में संक्रमण दर 5 प्रतिशत से कम होगी वहां कार्यक्रम के आयोजन से पहले अग्रिम अनुमति लेना जरूरी होगा.

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि अगले दो महीने साप्ताहिक मामले की सकारात्मकता दर के आधार पर क्षेत्रों में छूट और प्रतिबंध लगाए जाएंगे. गौरतलब है कि इस साल अप्रैल और मई महीन में पूरे देश ने कोरोना के नए मामलों की रफ्तार तेजी से बढ़ी थी. इस दौरान लोगों को अस्पातालों और आक्सीजन के लिए दर दर भटकना पड़ा था. अधिकांश राज्यों और केंद्र शासित राज्यों को एक बार फिर से कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए सख्त लॉकडाउन लगाना पड़ा था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button