कल से फिर शुरू होगा 18+ टीकाकरण: ‘पहले आओ पहले पाओ’ के आधार पर होगा वैक्सीनेशन...अब कोई बहानेबाजी नहीं चलेगी – RGH NEWS
स्वास्थ्य

कल से फिर शुरू होगा 18+ टीकाकरण: ‘पहले आओ पहले पाओ’ के आधार पर होगा वैक्सीनेशन…अब कोई बहानेबाजी नहीं चलेगी

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने राज्य शासन को 4 मई 2021 को निर्देश दिए थे कि राज्य शासन, 18-44 वर्ष आयु वर्ग के अंत्योदय, बी पी एल और ए पी एल हितग्राहियों के वैक्सीनेशन के लिए अनुपात निर्धारित करे। इस आदेश के परिपालन मे राज्य सरकार ने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक समिति बनाई है।
उच्च न्यायालय ने आज प्रकरण की सुनवाई करते हुए राज्य शासन द्वारा गरीबों के लिए जाहिर की गई चिंता को जायज मानते हुए कहा कि वरिष्ठ सचिव समिति शीघ्र ही इस संबंध में अनुशंसा प्रस्तुत करें। उसके बाद प्रकरण की अगली सुनवाई की जाएगीं। साथ ही उच्च न्यायालय ने कोविड 19 की भयावहता को देखते हुए कहा कि वरिष्ठ सचिव समिति की अनुशंसा आने में वक्त लगने की संभावना को देखते हुए, राज्य के अंत्योदय, बी पी एल और ए पी एल श्रेणी के 18 से 44 वर्ष के हितग्राहियों का एक तिहाई के अनुपात में टीकाकरण किया जाए। यह उच्च न्यायालय का अन्तरिम आदेश है।
राज्य शासन ने इस आदेश के परिपालन में निर्णय लिया है कि अंत्योदय, बी पी एल और ए पी एल श्रेणी के इस वर्ग के आयु समूहों के लिए जिलों में अलग-अलग वैक्सीनेशन सेन्टर बनाए जाएंगे। अंत्योदय और बीपीएल श्रेणी के लिए निर्धारित केन्द्रों में हितग्राहियों को निर्धारित आई.डी./दस्तावेज के साथ राशन कार्ड भी दिखाना होगा, जबकि एपीएल श्रेणी के निर्धारित केन्द्र में निर्धारित आई.डी., आाधार कार्ड, पेन कार्ड या अन्य मान्य दस्तावेज में से कोई एक दिखाना होगा, इसके लिए राशन कार्ड दिखाने की आवश्यकता नहीं होगी।

कल मिलेगा कोविडशील्ड का 3.50 लाख डोज

राज्य सरकार के कोटे से कोविडशील्ड का 3.50 लाख डोज शनिवार को रायपुर पहुंचेगा. यह वैक्सीन स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुबह 11.30 बजे तक उतरेगा. जिससे दोबारा 18 से 44 वर्ष के लोगों का वैक्सीनेशन शुरू हो पाएगा. राज्य टीकाकरण अधिकारी ने यह जानकारी दी है.

‘पहले आओ पहले पाओ’ का वैक्सीनेशन फार्मूला

रायपुर में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को शनिवार से कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी. इसके लिए रायपुर के 8 केंद्र बनाई गई है, जहां वैक्सीन लगेगी. छत्तीसगढ़ में वैक्सीन की कमी की वजह से सभी लोगों को वैक्सीन नहीं मिल पाएगी. इसलिए वैक्सीनेशन सेंटर में ‘पहले आओ पहले पाओ’ के आधार पर टीका लगाया जाएगा. सुबह 8 बजे केंद्र में पंजीयन होगा और सुबह 9 बजे से टीकाकरण होगा.

वैक्सीनेशन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

राजधानी के एक केंद्र में लगभग 600 वैक्सीन की आपूर्ति हो सकती है. जो सबसे पहले वैक्सीनेशन केंद्र में पहुंचेगा, उसे ही वैक्सीन लगेगी. बाद में आने वालों को प्राथमिकता नहीं मिलेगी. 8 केंद्र में वैक्सीनेशन के लिए 8 नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं. नोडल अधिकारी ही वैक्सीनेशन का जिम्मा संभालेंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button