15 मई के बाद भी बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू !...मंत्री विश्वास सारंग ने दिए संकेत – RGH NEWS
देश

15 मई के बाद भी बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू !…मंत्री विश्वास सारंग ने दिए संकेत

भोपाल. मध्य प्रदेश में 15 मई के बाद भी कोरोना कर्फ्यू (Corona curfew) लागू रह सकता है. इसे आगे बढ़ाया जा सकता है. प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने इसके संकेत दिए हैं. यह कर्फ्यू 15 मई के बाद 7 दिन के लिए आगे बढ़ाया जा सकता है. जिलों की क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी लॉक डाउन आगे बढ़ाने के पक्ष में हैं.

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कोरोना को हराने का सशक्त तरीका संक्रमण की चेन को तोड़ना है. हर जिले की क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी ने यही कहा है कि कोरोना कर्फ्यू बढ़ाया जाए. हमने 15 मई तक कर्फ्यू बढ़ाया है. तीसरी लहर को लेकर सरकार की तैयारी जारी है. चिकित्सा व्यवस्था पर फोकस है.

ग्रामीण इलाकों में फैला संक्रमण

विश्वास सारंग ने कहा ग्रामीण इलाकों में भी कोरोना का संक्रमण फैल गया है. हमने किल कोरोना अभियान शुरू किया है. ग्रामीण इलाको में टीम सर्वे कर रही हैं. संक्रमण पाए जाने पर किट दी जा रही है. किल कोरोना अभियान के तहत जो लोग कोरोना पॉजेटिव मिलेंगे उन्हें आइसोलेट किया जाएगा. ग्रामीण इलाकों में हमने 2 लाख बिस्तरों की तैयारी की है.

भोपाल मॉडल सफल

मंत्री विश्वास सारंग ने कहा भोपाल मॉडल काफी सफल रहा है. हमने मेडिकल किट दीं, दवाइयां दी. इस वजह से भोपाल में कोरोना पॉजिटिविटी रेट कम हुआ. उन्होंने कहा हमने टीम बनाई है जो भी निजी अस्पताल या इससे जुड़े लोग लूटपाट करेंगे तो बख्शा नहीं जाएगा. आयुष्मान योजना के तहत गरीबों का कोरोना का निशुल्क इलाज हो, हमारा इस पर फोकस है.

कोरोना अपडेट

इस बीच मध्य प्रदेश में आज आये कोरोना के ताजा आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में 11708 नये पॉजिटिव पेशेंट्स मिले हैं. 4815 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए और 84 लोगों की मौत भी हुई. पूरे प्रदेश में इस वक्त कोरोना के 95423 पेशेंट्स हैं. इससे पहले गुरुवार को 12421 नए केस सामने आए थे. पूरे प्रदेश में 12965 लोग हुए स्वस्थ होकर घर लौटे थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button