कल छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में मनाई जाएगी ईद – RGH NEWS
अन्य खबर

कल छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में मनाई जाएगी ईद

रायपुर। ईद को लेकर देशभर में उत्साह देखने को मिल रहा है। भारत के कई जगहों पर ईद का चांद नजर आया है। वहीं राजधानी रायपुर में भी ईद का आसमान में नजर आया है। कल पूरे देशभर समेत छत्तीसगढ़ में ईद मनाई जाएगी। रायपुर शहर काजी जनाब मोहम्मद अली फारूकी ने पुष्टि की।

आपको बता दें कि ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा त्योहार है। इस दिन मुसलमान अल्लाह का शुक्रिया अदा करता है। रमजान का पाक महीना खत्म होने के बाद चांद का दीदार किया जाता है। इसके अगले दिन ईद मनाई जाती है।

इस दौरान मस्जिदों को सजाया जाता है। सभी लोग नए कपड़े पहनते हैं और घरों में विशेष व्यंजन बनाते हैं। ईद पर लोग एक-दूसरे को तोहफा भी देते हैं। जिसे ईदी कहा जाता है। मिठाइयां भी बांटी जाती हैं।

Related Articles

Back to top button