ईद से पहले गहनों के दामों में आई गिरावट, जानें आज का ताजा भाव – RGH NEWS
बिजनेस

ईद से पहले गहनों के दामों में आई गिरावट, जानें आज का ताजा भाव

today gold and silver price नई दिल्ली। सोने चांदी के दामों में आए दिन उतार चढ़ाव देखने को मिलता है। पिछले कुछ समय से सोने चांदी के दामों में उठा-पटक का दौर बना हुआ है। अगर आप सोना खरीदने का सोच रहे है तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, ईद के एक दिन पहले सोने चांदी के दामों में गिरावट देखने को मिली है। मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज में सोने के दामों में गिरावट आई है।

आपको बता दें कि शुक्रवार को सोने और चांदी के रेट में ग‍िरावट देखी गई। आज सोने के दामों 495 रुपये टूटकर 60008 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम और चांदी 531 रुपये की ग‍िरावट देखने को मिला है। वहीं गुरुवार को सोना 60503 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम और चांदी 75501 रुपये के लेवल पर बंद हुई थी।

Read more: शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है, जो जीवन में परिवर्तन लाता है: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

today gold and silver price सर्राफा बाजार के दाम इंडिया बुलियंस एसोसिएशन की तरफ से रोजाना जारी क‍िये जाते हैं। शुक्रवार को 24 कैरेट गोल्‍ड ग‍िरकर 60446 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम के स्‍तर पर पहुंच गया। चांदी के रेट में भी ग‍िरावट देखी गई और यह 74763 के स्‍तर पर पहुंच गई। शुक्रवार को 23 कैरेट वाला सोना 60204, 22 कैरेट वाला सोना 55369 रुपये और 20 कैरेट वाला गोल्‍ड 45335 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम पर पहुंच गया।

Related Articles

Back to top button