इस राज्य में 11 फरवरी तक बढ़ा नाइट कर्फ्यू – RGH NEWS
देश

इस राज्य में 11 फरवरी तक बढ़ा नाइट कर्फ्यू

RGHNEWS 4फरवरी2022,गुजरात: गुजरात में कोरोना के मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है. इसके बाद भी सरकार किसी तरह की लापरवाही बरतने के मूड में नहीं है. यही वजह है कि नाइट कर्फ्यू (Night Curfew) में फिलहाल ढील नहीं दी गई है. राज्य में कोरोना संक्रमण (Corona Infection) के मौजूदा हालात को देखते हुए सीएम भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में गुरुवार को कोर कमेटी की बैठक हुई. इस बैठक में आठ महानगरों समेत 27 शहरों में मौजूदा नाइट कर्फ्यू को 11 फरवरी तक जारी रखने का फैसला लिया गया है. साथ ही राजनीतिक, सामाजिक, शैक्षिक, सांस्कृतिक और धार्मिक समारोहों समेत सार्वजनिक कार्यों के लिए अब 150 लोगों के शामिल होने की परमिशन दे दी गई है.

‘द इंडियन एक्सप्रेस’ की खबर के मुताबिक गुजरात में बंद जगहों पर होने वाले कार्यक्रमों में 50 फीसदी क्षमता के साथ 150 से ज्यादा लोग शामिल नहीं हो सकेंगे. सरकार ने खुली जगह पर शादी समारोह में 300 लोगों के शामिल होने की परमिशन दे दी है. जबकि बंद जगहों पर 50 फीसदी क्षमता के साथ 150 से ज्यादा लोग सामिल नहीं हो सकेंगे. कोरोना समीक्षा बैठक में होटल और रेस्तरां को 24 घंटे होम डिलीवरी सेवा जारी रखने की परमिशन दे दी गई है.

11 फरवरी तक बढ़ा नाइट कर्फ्यू बता दें कि गुजरात सरकार के पिछले आदेश के मुताबिक 4 फरवरी की सुबह 6 बजे कोरोना कर्फ्यू समाप्त हो रहा था. अब इस कर्फ्यू को 11 फरवरी को सुबह 6 बजे तक बढ़ा दिया गया है. फिलहाल अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, राजकोट, जामनगर, जूनागढ़, भावनगर और गांधीनगर में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू जारी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button