अब रायपुर से अहमदाबाद, इंदौर-भुवनेश्वर के लिए सीधी उड़ान, इंडिगो ने आज से शुरू की 4 रूट पर अपनी सेवा – RGH NEWS
देश

अब रायपुर से अहमदाबाद, इंदौर-भुवनेश्वर के लिए सीधी उड़ान, इंडिगो ने आज से शुरू की 4 रूट पर अपनी सेवा

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर देश के 4 प्रमुख शहरों से सीधी उड़ान सेवा से मंगलवार को जुड़ रहा है. इंडिगो एयरलाइंस ने अहमदाबाद, इंदौर, भुवनेश्वर और लखनऊ के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू कर दी है. इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट क्रमांक 6E163 अहमदाबाद से सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर उड़ान भरकर रायपुर सुबह 10 बजकर 25 मिनट पर रायपुर पहुंची. इसके बाद फ्लाइट क्रमांक 6E163 रायपुर से भुवनेश्वर के लिए 11 बजकर 25 मिनट पर उड़ान भरेगी और 12 बजकर 35 मिनट पर भुवनेश्वर पहुंचेगी.

इसी तरह फ्लाइट क्रमांक 6E164 भुवनेश्वर से 1 बजकर 15 मिनट पर रायपुर के लिए उड़ान भरेगी और रायपुर दोपहर 2 बजकर 25 मिनट पर  पहुंचेगी. इसके बाद फ्लाइट क्रमांक 6E164 अपरान्ह 3 बजकर 25 मिनट पर रायपुर से अहमदाबाद के लिए उड़ान भरेगी और शाम 5 बजकर 20 मिनट पर अहमदाबाद पहुंचेगी. फ्लाइट के पहुंचने के बाद उसका पानी के बौछार से स्वागत किया जाएगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button