अब यहाँ की सरकार ने पेट्रोल पर घटाए 10 रुपये और डीजल पर घटाए गए 5 रुपये – RGH NEWS
देश

अब यहाँ की सरकार ने पेट्रोल पर घटाए 10 रुपये और डीजल पर घटाए गए 5 रुपये

चंडीगढ़: पंजाब (Punjab) की कांग्रेस (Congress) सरकार ने लोगों को राहत देने का फैसला किया है. पंजाब में पेट्रोल 10 रुपये और डीजल 5 रुपये प्रति लीटर सस्ता कर दिया गया है. बता दें कि शनिवार को ही शिरोमणि अकाली दल (SAD) के कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol-Diesel Price) को कम करने के लिए चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) के घर का घेराव किया था.

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने खुद राज्य में पेट्रोल-डीजल के दाम घटाने को लेकर ऐलान किया. उन्होंने कहा कि हमने पेट्रोल 10 रुपये और डीजल 5 रुपये प्रति लीटर सस्ता करने का फैसला किया है. पेट्रोल-डीजल की नई कीमत आज रात 12 बजे से लागू होगी.

केंद्र ने घटाई थी एक्साइज ड्यूटी

बता दें कि दिवाली के तोहफे के रूप में केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमत पर एक्साइज ड्यूटी 5 और 10 रुपये कम कर दी थी. इसके बाद कई राज्य सरकारों ने पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले वैट की दरों को घटा दिया. जिससे कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम कम हो गए हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button