टीवी के इन मशहूर सितारों ने शो को कह दिया रातो रात अलविदा लेकिन अब खोज रहे है नया काम – RGH NEWS
मनोरंजन

टीवी के इन मशहूर सितारों ने शो को कह दिया रातो रात अलविदा लेकिन अब खोज रहे है नया काम

छोटे पर्दे पर सीरियल शुरु होते हैं और बंद भी हो जाते हैं। वहीं कई सीरियलों में काम करने वाले इनके सितारे भी खूब नाम कमाते हैं। यहां तक कि फैंस भी उन्हें असली नाम से नहीं बल्कि किरदार के नाम से जानते हैं। आज के समय में अब दर्शकों की पसंद में भी काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। दर्शक भी अच्छे कंटेंट पसंद करते हैं और साथ ही उन्हें अच्छा अभिनय ही देखना सही लगता है। वहीं टीवी पर काम करने वाले सितारे भी कभी खुद की भलाई सोचते हुए तो कभी कोई और फैसला करते हुए कई बार सितारे शो को अलविदा कह देते हैं या फिर शो बंद हो जाते हैं।

नया काम ढूंढ रहे ये सितारे

पिछले काफी समय में बहुत से सितारों ने रातों रात शो को अलविदा कह दिया लेकिन फिलहाल अभी उनके पास दूसरा काम नहीं आया है और वह नए काम की तलाश में हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कौन से हैं वह सितारे।

शिवांगी जोशी

टीवी के मशहूर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में मुख्य भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री शिवांगी जोशी लंबे समय से इस शो का हिस्सा थीं। वहीं शो में अब 12 साल का लंबा गैप दिखाया गया और शिवांगी का किरदार खत्म हो गया। शिवांगी को इस शो से काफी पहचान मिली थी लेकिन अब वह इस शो का हिस्सा नहीं हैं।

एरिका फर्नांडिस

एरिका बहुत से टीवी शो का हिस्सा रही हैं और उन सीरियलों से उन्होंने बहुत शोहरत भी कमाई। हाल ही में एरिका ने सीरियल कुछ रंग प्यार के ऐसे भी 3 की शूटिंग पूरी कर शो को अलविदा कह दिया। शो के खत्म होते ही एरिका भी नए काम की तलाश में हैं लेकिन फिलहाल अभी उनके पास कोई प्रोजेक्ट नहीं है।

शाहीर शेख

शाहीर भी एरिका की तरह शो कुछ रंग प्यार के ऐसे भी 3 का हिस्सा थे लेकिन अब वह भी यह शो छोड़ने जा रहे हैं। शाहीर टीवी जगत का मशहूर चेहरा हैं जो कई हिट सीरियलों का हिस्सा रहे हैं। हालांकि शो के बंद होने के बाद शाहीर को भी अब नए काम की तलाश करनी होगी।

रुबीना दिलैक

रुबीना शो शक्ति अस्तित्व के एहसास की में नजर आ रही थीं लेकिन बिग बॉस के शुरू होने से पहले शो बंद हो गया था। बिग बॉस में रूबीना पति अभिनव के साथ नजर आईं थीं और यह शो जीतने में कामयाब हुई थीं। हालांकि बिग बॉस खत्म होने के बाद रूबीना अभी किसी शो में नजर नहीं आई हैं और सोशल मीडिया पर सक्रिय दिखती हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button