Advertisement Carousel
Advertisement Carousel
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️SBJ Projects कर रहा मनमानी ,न प्रशासन का डर न ट्रैफिक पुलिस का, शहर के बीच से निकल रहा भारी वाहन✍️*

 
 

पर्यावरण विभाग कुम्भकर्णी नींद में
RGH NEWS प्रशांत तिवारी रायगढ़ किरोड़ीमल नगर के शहर के अंदर से फ्लाई एस लोड वाहनों को खुलेआम परिवहन किया जा रहा है। जिसमें ना तो त्रिपाल रखा गया है और ना ही नो एंट्री के समय का पालन किया जा रहा है। जबकि ट्रैफिक पुलिस विभाग के जवानों के सामने से ही ये भारी वाहन किरोड़ीमल नगर शहर के मार्गों से आना जाना कर रहे हैं। वाहनों में बिना त्रिपाल के परिवहन पर्यावरण नियमों की अनदेखी करते हुए किया जा रहा है।

यहां तक की नो एंट्री का भी पालन नहीं किया जा रहा है। लोगों में यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि शहर के रहवासी वैसे ही कंपनियों की धूल से परेशान है और जो थोड़ी बहुत राहत की उम्मीद प्रशासन से रहती है उस पर भी एसबीजे प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा अपने भारी वाहनों में बिना त्रिपाल ढके खुलेआम पर्यावरण नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है।

इस पर ना तो पर्यावरण विभाग ध्यान दे रहा है और न ही पुलिस प्रशासन। मार्ग में भारी वाहनों द्वारा फ्लाईएश पर बिना त्रिपाल ढके परिवहन कर दुर्घटना को न्योता दिया जा रहा है। जिसके लिए एसबीजे प्राइवेट लिमिटेड के साथ ही पुलिस प्रशासन और पर्यावरण विभाग भी उतना ही जिम्मेदार है। शहर के बाहरी क्षेत्रों में भी इस कंपनी द्वारा ऐसा कृत्य कर किया जा रहा है।

क्या एसबीजे कंपनी पुलिस प्रशासन शासन से भी अपने आप को ऊपर समझ रहा है या किसी प्रकार की सेटिंग है ऐसी चर्चा लोगों द्वारा की जा रही है। बहरहाल इस पर कब रोक लगेगी और लोगों को प्रदूषण से राहत कब मिलेगी यह समय ही बताएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button