छत्तीसगढ़

Forest workers on Indefinite Strike: इन चार सूत्रीय मांगों को लेकर वन कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी

Forest workers on Indefinite Strike: रायपुर। छत्तीसगढ़ वन विभाग के कर्मचारियों का चार सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। ये हड़ताल बीते दिन गुरुवार से पूरे प्रदेश में एक साथ हो रही है। वहीं आज अनिश्चितकालीन हड़ताल का दूसरा दिन है। बताया जा रहा है कि लघु वनोपज विभाग में संविदा भर्ती से नाराज हैं। वन विभाग के कर्मचारियों का भर्ती से प्रमोशन के मौके खत्म होने का डर है। बता दें कि इन कर्मचारियों का राजधानी रायपुर जिले के तूता धरना स्थल पर प्रदर्शन है।

Read more: भौकाल मचाने आ रही है Tata Curvv SUV, रापचिक लुक और तगड़े फीचर्स से क्रेटा-सेल्टोस को देगी मात

Forest workers on Indefinite Strike जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ वन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष परसराम चंद्राकर ने बताया कि यह हड़ताल चार सूत्रीय मांगों को लेकर की जा रही है। पहले चरण में बीते माह जनवरी में ज्ञापन दिया गया था, लेकिन मांगों को लेकर शासन ने ध्यान नहीं दिया। यही कारण है कि एक फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू किया है। इन कर्मचारियों की मांग लघु वनों पर संघ द्वारा उप वनक्षेत्रपाल के 180 पद के खिलाफ संविदा भर्ती की प्रक्रिया को रोकने व पूर्ववत पदोन्नत उप वनक्षेत्रपालों की सेवा लघु वनोपज संघ में यथावत रखने की है।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button