Cg News: 184 नगरीय निकायों में जनसमस्या निवारण पखवाड़ा का आयोजन शिविरों में महापौरों, अध्यक्षों, पार्षदों को उपस्थित रहने की अपील!! – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: 184 नगरीय निकायों में जनसमस्या निवारण पखवाड़ा का आयोजन शिविरों में महापौरों, अध्यक्षों, पार्षदों को उपस्थित रहने की अपील!!

Cg News : 27 जुलाई शनिवार आज से छत्तीसगढ़ के सभी नगरीय निकायों में हर वार्ड  पर जनसमस्या निवारण पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा, जिसका अंतिम दिवस 10 अगस्त होगा। आयोजन के दौरान नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में वार्डवार शिविरों का आयोजन कर समस्याओं का निवारण किया जाएगा।

उप मुख्यमंत्री मंत्री अरुण साव द्वारा दिए गए निर्देश 

उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने जनसमस्या निवारण पखवाड़ा में नागरिकों की समस्याओं को हल करने अधिकारियों, निगमों के आयुक्तों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को समुचित इंतजाम के निर्देश दिए हैं।

Read more:सरोगेसी से पिता बना कपूर खानदान का चिराग तुसार कपूर अकेले कर रहा बेटे की देखरेख

इन योजनाओं पर सुधार के कार्य

वार्डों में नल कलेक्शन, राशन कार्ड, राष्ट्रीय परिवार सहायता, वृद्धावस्था पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, भवन निर्माण अनुज्ञप्तियां, अनापत्ति प्रमाण पत्र, नामांतरण, स्वरोजगार के प्रकरण तथा कई विविध छोटे-छोटे कार्य होते हैं।

Read more:Cg News: देर रात गांव में घुसकर हाथियों ने मचाया उत्पात,दो लोगों की गई जान

 शिविर मे इन समस्याओं का तत्काल निराकरण 

Cg News:  पानी पाइप  मे लीकेज, नलों में पानी न आना, नालियों व गलियों की सफाई, सार्वजनिक नलों के प्लेटफार्म से पानी बहना, कचरे की सफाई व परिवहन, टूटी-फूटी नालियों की मरम्मत, सड़कों के गड्ढे पाटना, स्ट्रीट लाइट्स का बंद रहना इन समस्याओ का निराकरण होगा।

Related Articles

Back to top button