Cg News: देर रात गांव में घुसकर हाथियों ने मचाया उत्पात,दो लोगों की गई जान – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: देर रात गांव में घुसकर हाथियों ने मचाया उत्पात,दो लोगों की गई जान

Cg News जशपुर 27 जुलाई 2024।छत्तीसगढ़ के जशपुर में हाथियों का उत्पात जारी है,बताया जा रहा है कि यहां हाथियों के हमले से दो लोगों की मौत हो गई, दोनों मृतक सगे भाई बताए जा रहे हैं, इस घटना के बाद से गांव में मातम है.. वहीं परिजनों का रो, रोकर बुरा हाल है, इधर मामले की सूचना मिलते ही वन और पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कारवाई में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक पूरा मामला जिले के तपकरा वन परिक्षेत्र के केरसई गांव के रापाडांड की बताई जा रही है,जहां नव हाथियों की दल ने देर रात गांव में घुसकर जमकर उत्पात मचाया, इस दौरान हाथियों ने ग्रामीणों के आशियाने को उजाड़ते हुए दो लोगों कुचल दिया,दोनों मृतक रिश्ते में सगे भाई बताए जा रहे है,बताया जा रहा है कि बीते कई दिनों से हाथियों का दल एक ही इलाके में मौजूद है जिसे लेकर ग्रामीणों में दहशत है।

Cg News जानकारी के मुताबिक यहां हाथियों के हमले से पहले भी लोगों की मौत हो चुकी है,बताया जा रहा है कि करीब सप्ताह भर में हाथियों के हमले से चार लोगों की मात हो गई है,इधर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई कर रही है,वहीं हाथियों की मौजूदगी को लेकर ग्रामीणों में दहशत है।

 

Related Articles

Back to top button