Whatsapp Security Features: WhatsApp का नया फीचर करेगा स्कैमर्स की छुट्टी, अब संदिग्ध मैसेज से पहले मिलेगा ये खास अलर्ट
Whatsapp Security Features: WhatsApp अपने यूजर्स की सेफ्टी को और ज्यादा मजबूत करने के लिए लगतार नए फीचर्स ला रहा है। स्कैम और साइबर फ्रॉड से बचाने के लिए ऐप में पहे से ही कई प्राइवेसी और सिक्योरिटी टूल मौजूद है। अब मेटा के स्वामित्व वाला यह मैसेजिंग प्लेटफॉर्म एक नया सुरक्षा फीचर रोलआउट कर रहा है। जो अनजान नंबर से आने वाले मैसेज पर यूजर्स को पहले ही सावधा करेगा।
अनजान चैट खोलने से पहले चेतावनी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, WhatsApp अब ऐसा वॉर्निंग अलर्ट दिखाएगा जब कोई यूजर किसी अनजान नंबर से चैट शुरू करेगा। इस अलर्ट में यह भी बताया जाएगा कि नंबर किस देश से रजिस्टर्ड है और क्या वह किसी ग्रुप का हिस्सा है या नहीं। यूजर्स को दो विकल्प मिलेंगे ‘Continue to Chat’ और ‘Cancel Chat’, ताकि वे सोच-समझकर फैसला ले सकें।
स्कैम से बचाने में मदद करेगा ये अलर्ट
इस नए फीचर में एक चेतावनी संदेश भी शामिल होगा। जिसमें बताया जाएगा कि स्कैमर्स लोगों से उनकी निजी जानकारी, पासवर्ड या पैसे मांग सकते हैं। इसका मकसद यूजर्स को धोखाधड़ी से बचाना और उन्हें अनजान लोगों से बातचीत शुरू करने से पहले सतर्क करना है। यह फीचर Android और iOS दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा।
read more Chhattisgarh current news: शक्ति में दिनदहाड़े युवती को गोली मार कर हत्या, दो अज्ञात बदमाश फरार …
WhatsApp पर और नए फीचर्स की तैयारी
Whatsapp Security Featuresरिपोर्ट्स के मुताबिक WhatsApp सिर्फ इस फीचर पर ही नहीं बल्कि कई अन्य अपडेट्स पर भी काम कर रहा है। जल्द ही यूजर्स को होम स्क्रीन पर वॉइस नोट विजेट का विकल्प मिल सकता है। इसके अलावा iPhone यूजर्स के लिए ‘View Once’ टेक्स्ट मैसेज फीचर की भी टेस्टिंग चल रही है। जिससे ऐप का अनुभव और बेहतर होगा।



