WhatsApp की यह Trick है जबरदस्त! चुटकियों में डाउनलोड कर पाएंगे किसी का भी स्टेटस, जानिए – RGH NEWS
मनोरंजन

WhatsApp की यह Trick है जबरदस्त! चुटकियों में डाउनलोड कर पाएंगे किसी का भी स्टेटस, जानिए

नई दिल्ली. वॉट्सएप (WhatsApp) दुनिया की सबसे चर्चित और लोकप्रिय सोशल नेटवर्किंग साइट्स में से एक है. वॉट्सएप अपने यूजर्स के लिए कई सारे अनोखे फीचर्स ऑफर करता है जिन्हें यूजर्स काफी पसंद भी करते हैं. ऐसा ही एक फीचर, वॉट्सएप का स्टेटस फीचर है. इससे जुड़ी एक जबरदस्त ट्रिक हमारे पास है जिसकी मदद से आप किसी के भी वॉट्सएप स्टेटस को डाउनलोड कर सकते हैं.

वॉट्सएप का स्टेटस फीचर

वॉट्सएप के स्टेटस फीचर से यूजर्स अपने पसंद की फोटोज और वीडियोज को अपने ‘स्टेटस’ पर लगा सकते हैं. यह स्टेटस वो सभी लोग देख सकते हैं जो आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में शामिल हैं और यह स्टेटस केवल 24 घंटों तक ही देखा जा सकता है. इस स्टेटस को सिर्फ देखा जा सकता है और इस पर आप उस इंसान को रिप्लाइ कर सकते हैं, इसे सेव या डाउनलोड नहीं कर सकते हैं.

किसी और के वॉट्सएप स्टेटस को कैसे करने शेयर

अगर आप किसी और के वॉट्सएप स्टेटस को शेयर करना चाहते हैं तो वॉट्सएप पर ऐसी कोई तकनीक नहीं है. फोटो शेयर करना आसान है क्योंकि आप आराम से इनका स्क्रीनशॉट लेकर किसी को सेंड कर सकते हैं  लेकिन अगर किसी के वॉट्सएप स्टेटस पर वीडियो हो, उसे शेयर करना संभव नहीं है. आइए हम आपको एक ऐसी तरकीब बताते हैं जिससे आप वॉट्सएप स्टेटस पर पड़ी वीडियो को भी सेव कर सकेंगे.

वॉट्सएप स्टेटस पर शेयर हुई वीडियो को ऐसे करें सेव

वॉट्सएप स्टेटस पर पड़ी किसी वीडियो को शेयर करने के लिए सबसे पहले अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर गूगल फाइल्स नाम के एप को डाउनलोड करें और फिर इस एप को खोलें. iOS यूजर्स किसी अन्य फाइल मैनेजर ऐप्लिकैशनका भी इस्तेमाल कर सकते हैं. गूगल फाइल्स एप में बाईं ओर सबसे ऊपर एक मेनू दिखाई देगा. उसे खोलकर सेटिंग्स में जाएं और ‘शो हिडन फाइल्स’ के ऑप्शन को ऑन करें.

इसके बाद अपने डिवाइस के फाइल मैनेजर में जाएं, इंटर्नल स्टोरेज के ऑप्शन पर क्लिक करें, वॉट्सएप को सिलेक्ट करें, फिर मीडिया और फिर स्टेटस के ऑप्शन को सिलेक्ट करें. इस तरह आप जो भी स्टेटस देखेंगे, वो आपके फोल्डर में दिखाई देगा जिसके बाद आप उस वीडियो को फोल्डर से सेव या डाउनलोड करके किसी के भी साथ शेयर कर सकते हैं.

इस तरह एक एप डाउनलोड करके आप किसी के भी स्टेटस को अपने पास सेव कर सकते हैं और चाहें तो अपने किसी अन्य दोस्त या रिश्तेदार को भी भेज सकते हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button